{"_id":"61b8f00e1d4e4a0870358b79","slug":"award-faizabad-news-lko60896545","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ कीर्ति सिंह को दीक्षांत समारोह में दी जाएगी मानद उपाधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ कीर्ति सिंह को दीक्षांत समारोह में दी जाएगी मानद उपाधि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज में 20 दिसंबर को होने वाले 23वें दीक्षांत समारोह की विभिन्न कार्यों के समयबद्ध निष्पादन के लिए कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने मंगलवार को समस्त अधिष्ठाता, निदेशक, विभागाध्यक्ष, एवं विभिन्न समितियों के संयोजक के साथ बैठक की। कुलपति ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कृषि वैज्ञानिक व ख्याति प्राप्त कुशल प्रशासक डॉ. कीर्ति सिंह को उनके द्वारा कृषि ,शोध एवं कृषि क्षेत्र में किए उल्लेखनीय योगदान के लिए कुलाधिपति द्वारा मानद उपाधि प्रदान किए जाने की स्वीकृति प्रदान कर की गई है।
डॉ. कीर्ति सिंह इस विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं चेयरमैन एसआरबी, भारत सरकार के पद पर कार्य करते हुए पांच पुस्तक एवं 100 से अधिक राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। स्नातकोत्तर एवं पीएचडी की उपाधि सब्जी विज्ञान विषय से फ्लोरिडा, गैनेसविले, यूएसए से शिक्षा ग्रहण कर तीन कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति के दायित्वों का भी निर्वहन कर चुके हैं। बैठक में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ डीके द्विवेदी ने दीक्षांत समारोह से संबंधित बिंदुवार समस्त कार्यों के प्रगति के बारे में अवगत कराया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कृषि अधिष्ठाता डाँ वेद प्रकाश, निदेशक प्रसार डॉ एपी राव, अधिष्ठाता पशु चिकित्सा डॉ आरके जोशी, अधिष्ठाता सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय डॉ नमिता जोशी, अधिष्ठाता मत्स्य विज्ञान डॉ प्रमाणिक, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ डी नियोगी एवं विभिन्न समितियों के अध्यक्ष मौजूद रहे।