फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Awadh University students demonstrating close the gate

अवध विवि के छात्रों ने गेट बंद कर किया प्रदर्शन

Tue, 14 Feb 2017 12:03 AM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Tue, 14 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Awadh University students demonstrating close the gate
अवध विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार को बंद कर धरना-प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
असुविधाओं से परेशान हो शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्र/छात्राओं ने सोमवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का गेट बंद कर जोरदार प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। घंटों बाद हालात विस्फोटक होते देख विवि प्रशासन ने गेट पर आकर छात्रों की समस्याएं सुनीं, ज्ञापन लिया और निदान का आश्वासन दिया। इसके बाद गेट खुला और छात्र परिसर में लौटे। 
विज्ञापन


आक्रोशित छात्र/छात्राओं ने सोमवार को पहले परिसर में शिकायतें लेकर दौड़-भाग की, लेकिन जब विवि प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो सुबह 11 बजे मुख्य गेट को बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्र/छात्राओं का आरोप था कि उनसे शुल्क तो जमा करा लिया जाता है लेकिन सुविधाएं नाममात्र की भी नहीं हैं।
विज्ञापन


कुलपति को संबोधित ज्ञापन प्रॉक्टर आरएन राय को दिया गया, जिसमें कहा गया है कि प्रयोग के लिए कम्प्यूटर और कक्ष नहीं है। शुद्ध पेयजल व्यवस्था का अभाव है। खेल का मैदान छोटा है और रनिंग ट्रैक नहीं होने के साथ ही खेल उपकरण भी पर्याप्त नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुस्तकालय में पुस्तकों का अभाव है और विभाग की खिड़कियां टूटी हुई हैं। बास्केट बॉल और वॉलीबॉल कोर्ट पर पर फ्लड लाइट नहीं है। खेल मैदान के लिए कोई कर्मी तक नहीं है। कक्षों में पंखों की कमी है। बैडमिंटन कोर्ट नहीं है। 

डेढ़ घंटे तक प्रशासन की ओर से जब कोई नहीं आया तो छात्र आर-पार के आंदोलन का ऐलान करने लगे, इसके बाद विवि की नींद टूटी और कुलानुशासक आरएन राय मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लिया। छात्रों को हो रही असुविधाओं को शीघ्र दूर करने का आश्वासन दिया।


धरना प्रदर्शन में जयप्रकाश सिंह, दीपक वर्मा, नवीन कुमार, उपेंद्र कुमार गौतम, बृजेश कुमार यादव, राम आशीष, अनिल कुमार, राजकुमार, अरुण कुशवाहा, अर्चना प्रभाकर, सरिता सागर, सलोनी विश्वकर्मा, अंजू तिवारी, अनिल कुमार, अमर भारतीय, राकेश कुमार, दिग्विजय प्रजापति, ज्ञान प्रकाश चौधरी, शत्रुघ्न विश्वकर्मा, आकाश कुमार, बद्रीनाथ गुप्ता, योगेश प्रताप सिंह, विवेक चंद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed