{"_id":"57c873c84f1c1bf3322cb29e","slug":"attorney-general-mediate-in-the-ayodhya-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या विवाद में अटॉर्नी जनरल करेंगे मध्यस्थता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या विवाद में अटॉर्नी जनरल करेंगे मध्यस्थता
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
हाशिम अंसारी को नमन करते पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा सांसद डा. सीपी ठाकुर ने कहा कि अयोध्या विवाद का सौहार्द्रपूर्ण हल तभी संभव है जब वहां मंदिर व मस्जिद, दोनों बनने की बात हो। कहा कि अटॉर्नी जनरल आफ इंडिया मुकुल रोहतगी विवाद में मध्यस्थता करेंगे, उन्होंने मुस्लिम पक्ष से जुड़े लोगों को वार्ता के लिए बुलाया है।
बाबरी मस्जिद के मुद्दई मरहूम हाशिम अंसारी के आवास पहुंच श्रद्धांजलि देने के बाद डा. ठाकुर मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या विवाद के सुलह-समझौते से हल को लेकर यूपी और बिहार के लोगों से संपर्क किया जा रहा है।
बीच का रास्ता निकालने की मुहिम चलाई जा रही है। इसी सिलसिले में हाशिम अंसारी के पुत्र मो. इकबाल और मुस्लिम पक्ष के वकीलों जफरयाब जिलानी व शमशाद अहमद को लेकर जल्द ही अटॉर्नी जनरल से मुलाकात की जाएगी, जिससे अटॉर्नी जनरल सुप्रीम कोर्ट में सुलह के पक्ष को भी रख सकें।
विज्ञापन
कहा कि हमारी हाशिम अंसारी की याद में अयोध्या में एक सभागार बनाने की योजना है। उनके साथ करपात्री आश्रम वाराणसी के अभिषेक ब्रह्मचारी, रोहित सिंह, दीपक ठाकुर, गौरव आदि ने स्व. हाशिम को श्रद्धांजलि दी।