{"_id":"63f0ce473e40f1cc2300b868","slug":"attack-on-the-team-that-went-to-cut-illegal-electricity-connection-faizabad-news-c-13-1-92693-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: अवैध कनेक्शन काटने गई टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: अवैध कनेक्शन काटने गई टीम पर हमला
Sat, 18 Feb 2023 06:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:40 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। थाना कैंट अंतर्गत ताजपुर कोडरा गांव में शुक्रवार को बकाया बिल वसूली व अवैध कनेक्शन काटने गई बिजली कर्मियों की टीम पर गांव के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इसमें चार संविदाकर्मी घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दिया गया है। मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पावर कॉर्पोरेशन के संविदाकर्मी प्रेम प्रकाश, जग प्रसाद, सूरज श्रीवास्तव, धर्मेंद्र आदि ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि दोपहर 12 बजे वह बिजली बिल वसूली व अवैध कनेक्शन पर कार्रवाई करने के लिए ताजपुर कोडरा गांव गए हुए थे।
वहां पर अवैध तरीके से बिजली उपभोग कर रहे गांव निवासी मो. अशफाक ने अपने पुत्र राजा समेत सैफ, अफजल, अशफाक, अख्तरी बानो ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए गालीगलौज व उनसे मारपीट की।
विज्ञापन
इस दौरान उन पर लाठी-डंडे, बल्लम, फरसे आदि से हमला किया गया। इससे उन सभी को गंभीर चोटें आई। थाना प्रभारी कैंट रतन कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।