फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   atm

सायरन बजने से बीओबी का एटीएम लुटने बचा

Mon, 10 Feb 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
atm
अयोध्या के नेशनल हाईवे र पटरंगा थाना के रानीमऊ चौराहा पर इसी एटीएम पर बदमाशो द्वारा किया गया प्रय - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग के पटरंगा थाना अंतर्गत स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा रानीमऊ के एटीएम में रविवार की देर रात एसयूवी से आए बदमाशों ने सो रहे गार्ड को उसी के कमरे में बंद कर गैस कटर से एटीएम को काट डाला। इसी दौरान एटीएम का सायरन बजा तो जिला मुख्यालय से अफसरों ने करके एटीएम कंपनी को सूचना दी। फिर गार्ड को जगाया गया तो कमरा बंद देख उसने तत्काल पुलिस व पास में एक राइस मिल के गार्ड को सूचना देकर एटीएम लुटने से बचा लिया।
विज्ञापन

रविवार की रात्रि करीब 11:30 बजे अयोध्या-लखनऊ अयोध्या हाइवे पर पटरंगा थाना के रानीमऊ चौराहा पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर लुटेरों ने धावा बोला। सबसे पहले उन्होंने बैंक के बाहर एटीएम के पास लगे कैमरे के ऊपर काले रंग से उस पर स्प्रे कर दिया जिससे वह खराब हो गया। लेकिन बैंक के सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हो गए। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि सफेद रंग के चार पहिया वाहन से नकाब पहने चार लोग आए थे, गाड़ी पर नंबर प्लेट भी नहीं थी।
विज्ञापन

वह सबसे पहले कमरे में सो रहे गार्ड राम किशोर तिवारी को बाहर से बंद कर दिए। उसके बाद में शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। लुटेरे अपने साथ गैस कटर व गैस सिलेंडर लेकर आए थे, जिससे उन्होंने एटीएम को काटना शुरू कर दिया। इससे एटीएम में लगा साइरन बजने लगा और सूचना अयोध्या मुख्यालय को गई। वहां पर तैनात कर्मचारियों ने फौरन सूचना एटीएम की सुरक्षा कर रही कंपनी को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी का फोन रात की डयूटी में लगे गार्ड राम किशोर तिवारी के पास आया, जब गार्ड ने दरवाजा खोलना चाहा तो वह बाहर से बंद था। तब उसने पटरंगा पुलिस को सूचना देने के बाद बगल में स्थित राइस मिल के गार्ड को फोन कर घटना की जानकारी दी। जो तुरंत मौके पर पहुंचा और गेट के पास शोर मचाते हुए गार्ड के कमरे का दरवाजा खोला। शोर सुनकर लुटेरे गैस कटर व सिलेंडर छोड़ अपने वाहन से लखनऊ की ओर भाग निकले। सोमवार की सुबह रुदौली सीओ धर्मेंद्र यादव, मवई थाना प्रभारी चंद्रभान यादव, पटरंगा थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह व एसओजी प्रभारी अभिषेक सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे डिटेल को खंगाला।
सीओ रुदौली ने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज के मुताबिक सभी लुटेरे एक चार पहिया वाहन से थे जिस पर नंबर प्लेट नहीं था। चारों ने नकाब पहन रखी थी। बताया कि पुलिस व गार्डों की सतर्कता से एटीएम लुटने से बच गया। हमारी टीम लुटेरों की तलाश में लगाई गई हैं, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

नेशनल हाइवे के किनारे स्थित्र बैंक ऑफ बड़ौदा में एटीएम लगा था, जिसकी निगरानी में रात्रि में मवई थाना व पटरंगा थाना पुलिस रात भर गश्त करती है। बताया जाता हैं कि जिस वक्त लुटेरे एटीएम को गैस कटर से काट रहे थे, उस समय पुलिस की गाड़ियां हूटर बजाते हुए रानीमऊ चौराहा से मवई चौराहा की ओर जा रही थी। अगर उस समय बैंक के सामने खड़े चार पहिया वाहन के विषय में जानकारी किया होता तो लुटेरे आसानी से पकड़े जा सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed