{"_id":"a9cb04c09a83ae0ee34934fe5514775b","slug":"aslhadhari-entered-the-campus-enrollment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन परिसर में घुसे असलहाधारी, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन परिसर में घुसे असलहाधारी, मचा हड़कंप
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैरिंग्टनगंज ब्लॉक में पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन मंगलवार को बिना नंबर की एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक असलहा समेत नामांकन परिसर में घुस गए।
दो बैरियरों को पार कर आगे बढ़ रहे इन युवकों में से एक को तीसरे बैरियर पर पुलिस ने दबोच लिया। उनके कब्जे से एक तमंचा बरामद हुआ। जबकि उसके दो साथी बाइक छोड़ भाग गए।
पुलिस का कहना है कि नामांकन के दौरान किसी को धमकाने या कुछ अन्य क्रियाकलाप की बात सामने नहीं आई है। पकड़े गए युवक की पहचान हो गई है।
हैरिंग्टनगंज ब्लॉक मुख्यालय पर पंचायत चुनाव का नामांकन चल रहा था। मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे अचानक एक तेज रफ्तार बिना नंबर की बाइक पर सवार तीन युवक फर्राटा भरते हुए पुलिस के दो बैरियरों को पार कर गए।
विज्ञापन
तीसरे बैरियर पर मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने जब उन्हें रोका तो उनमें से एक युवक तमंचा निकालकर बगल झाड़ी में फेंकने लगा। यह देख सुरक्षा में लगे हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी प्रभारी आरसी यादव ने उसे दौड़ा लिया।
पीछे से पुलिस कर्मी भी दौड़ पड़े। पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया और दो युवक पुलिस को चकमा देकर नामांकन कक्ष के पास से भागने में सफल हो गए। पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है।
फरार दोनों युवकों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। चौकी प्रभारी हैरिंग्टनगंज आरसी यादव ने बताया कि गिरफ्तार युवक इनायत नगर के पूरेडेहवा कुचेरा निवासी रामअछेवर का पुत्र प्रेम कुमार मौर्या है। उससे पूछताछ की जा रही है।