{"_id":"3f425d5b8bcc714aab0fd8b862f4cae3","slug":"asi-found-in-diggings-will-examine-devimurthy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोदाई में मिली देवीमूर्ति की जांच करेगा एएसआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोदाई में मिली देवीमूर्ति की जांच करेगा एएसआई
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपजिलाधिकारी बीकापुर धर्मपाल ने पुरातत्व विभाग के इलाकाई संरक्षा सहायक अधिकारी डीके जायसवाल को दूरभाष पर मूर्ति मिलने की सूचना देते हुए जांच कराने को कहा है।
इस बीच एसडीएम और इनायतनगर पुलिस ने रविवार मौके पर जाकर प्राचीन मूर्ति की सुरक्षा सुनिश्चित कराते हुए ऐहतियात के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि शनिवार तहसील क्षेत्र के देवकलीमाफी में स्थित प्राचीन टीले पर मंदिर निर्माण के लिए नींव की खोदाई के दौरान देवी मां की प्रतिमा मिली थी। यह प्रतिमा लगभग तीन फुट ऊंची है।
प्रथम दृष्टया इसे मां दुर्गा की सैकड़ों साल पुरानी मूर्ति माना जा रहा है। प्राचीन मूर्ति मिलने की खबर पर पूरे क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में लोग रविवार को भी यहां पूजा-पाठ करते देखे गए।
विज्ञापन
रविवार को एसडीएम धर्मपाल ने इनायतनगर थानाध्यक्ष व फोर्स के साथ मौके का निरीक्षण किया। एसडीएम ने मूर्ति को सुरक्षित रखने के लिए ग्राम पंचायत के मुखिया को जिम्मेदारी दी।
साथ ही आर्कियोलॉजिकल विभाग के यहां गुलाबबाड़ी कार्यालय में तैनात सहायक संरक्षा अधिकारी डीके जायसवाल को फोन कर जांच कराने को कहा। जिला प्रशासन इस बाबत पत्र भी लिखने जा रहा है।
पुरातत्व विभाग के सहायक संरक्षा अधिकारी डीके जायसवाल ने बताया जिला प्रशासन की ओर रुरुखास में टीले की खोदाई से बरामद देवी प्रतिमा के बाबत जांच के लिए पत्र आना चाहिए।
लेकिन एसडीएम बीकापुर ने फोन पर बता दिया है। अभी मैं बनारस जा रहा हूं। वहां सोमवार को पुरातत्व विभाग के सारनाथ वाराणसी कार्यालय को इसकी सूचना दूंगा। इसके बाद उम्मीद है कि विभाग की टीम रूरूखास जांच करने के लिए आएगी।