फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Army School beats Awadh

अवध को हरा आर्मी स्कूल ने जीता खिताब

Tue, 19 Jan 2016 11:59 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 Jan 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खेल विभाग की ओर से स्टेडियम में आयोजित जिला फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच अवध इंटरनेशनल स्कूल और आर्मी स्कूल के बीच खेला गया। आर्मी स्कूल ने अवध इंटरनेशनल स्कूल को पराजित कर खिताब पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन पर जिला फुटबाल संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया। खिताबी मुकाबले में आर्मी स्कूल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अवध इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से पराजित कर दिया और खिताब पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


मध्यांतर तक विजेता टीम 2-0 से आगे थी। इससे पूर्व सेमीफाइनल मुकाबले में आर्मी स्कूल ने कैंट को 2-1 से और अवध इंटरनेशनल ने स्टेडियम इलेवन को टाईब्रेकर में 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच में निर्णायक की भूमिका राजीव यादव ने निभाई। समापन समारोह में अरविंद सिंह, मोहन सिंह, पूर्व क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रामचंद्र, उप क्रीड़ा अधिकारी अखिल कुमार, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सालिगराम, सिकंदर, सीडी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed