फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Another examination center at the University of Aubhad canceled

अवध विश्वविद्यालय का एक और परीक्षा केंद्र निरस्त

Tue, 25 Apr 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 25 Apr 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
 Another examination center at the University of Aubhad canceled
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने अनियमितता के चलते एक और परीक्षा केंद्र को निरस्त कर दिया है। इस केंद्र की परीक्षा अब दूसरे परीक्षा केंद्र पर कराई जाएगी।       
विज्ञापन


कुलपति प्रो. जीसीआर जायसवाल ने मुख्य परीक्षा में निरीक्षण के दौरान रानी शांती देवी महाविद्यालय हथौधा रामसनेहीघाट बाराबंकी में अनियमितता पाई थी। जिसको लेकर मंगलवार को आयोजित परीक्षा समिति की बैठक में रानी शांती देवी महाविद्यालय हथौधा रामसनेहीघाट बाराबंकी परीक्षा केंद्र को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


गुरुवार से इस परीक्षा केंद्र के समस्त परीक्षार्थियों की परीक्षा अब गंगा देवी लाल बहादुर पूरे रुद्रपुर कोठी उस्मानपुर बाराबंकी परीक्षा केंद्र पर होगी। मीडिया प्रभारी एसएन शुक्ला ने बताया कि लिखित सूचना संबंधित कॉलेज प्रशासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि द्वितीय पाली में कुलपति ने मां वैष्णो देवी महिला महाविद्यालय सियाराम नगर देवराकोट जिला फैजाबाद परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। वहां कोई अनियमितता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed