{"_id":"625b00c5e94d59774e0df3ed","slug":"another-accused-of-robbery-from-constable-arrested-faizabad-news-lko62642500","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही से लूट का एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही से लूट का एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकापुर (अयोध्या)। हैदरगंज थाने में तैनात पुलिसकर्मी के साथ लूट की घटना में शामिल 25 हजार के इनामी एक और आरोपी को एसओजी व पुलिस टीम ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस के अनुसार आरोपी सरकारी रायफल से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से लूट करके मुंबई भागने की फिराक में थे।
आठ अप्रैल की सुबह करीब छह बजे ड्यूटी से वापस आते समय हैदरगंज थाने के सिपाही भास्कर को रोककर बाइक सवार तीन लोगों ने असलहे के दम पर सरकारी रायफल व बाइक लूट ली थी। चौबीस घंटे बाद पुलिस ने मुठभेड़ में एक आरोपी को दबोच लिया था जबकि वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी फरार चल रहे थे।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि वारदात में शामिल दूसरे आरोपी व 25 हजार के इनामी अमन मौर्य निवासी पटखौली पूरबपट्टी, थाना हैदरगंज को शनिवार की दोपहर में थाना क्षेत्र के आवाम इंटर कॉलेज के समीप बरौली मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने कुबूल किया है कि उसके गैंग का लीडर आकाश दुबे निवासी पूरबपट्टी थाना हैदरगंज है जिसके कहने पर उन लोगों ने घटना को अंजाम दिया था। बताया कि सिपाही से लूटी गई रायफल से वे लोग हैदरगंज कस्बे में कई बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से लूट करके मुंबई भाग जाने की योजना बना रहे थे। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी, हैदरगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार, एसओजी प्रभारी रतन कुमार शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।