फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   All three routes of Ram temple will now be made smart road

राम मंदिर के तीनों मार्ग अब बनेंगे स्मार्ट रोड

Sat, 07 May 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
All three routes of Ram temple will now be made smart road
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या में चल रहीं 19 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं की समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर को जाने वाले तीनों मार्गों की डीपीआर पर नाराजगी जताई थी। उनका कहना था कि तीनों ही सड़कों के प्लान में यात्री सुविधाओं का सर्वथा अभाव है।
विज्ञापन

तीनों मार्ग अयोध्या की गरिमा के अनुकूल नहीं है। अब अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने तीनों मार्गों के लिए नई डीपीआर बनाकर शासन को भेजी है। जिसके अनुसार अब यह तीनों रास्ते अब स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन

अयोध्या में राममंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में बदलती अयोध्या देखने के लिए प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। रामनगरी में भारी भीड़ को देखते हुए राममंदिर जाने वाले तीन मुख्य मार्ग सहादतगंज-नयाघाट, शृंगारहाट-रामजन्मभूमि व सुग्रीव किला-रामजन्मभूमि को फिर से विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत तीनों सड़कों के चौड़ीकरण व इन पर अन्य सुविधाएं विकसित करने की योजना बनी है। मुख्यमार्ग के चौड़ीकरण को लेकर चिह्नांकन भी शुरू हो गया है। इस बीच अयोध्या के विकास की योजनाओं की समीक्षा करने शुक्रवार को पहुंचे मुख्यमंत्री ने तीनों सड़कों के डीपीआर को अव्यावहारिक बताया और कहा कि ये सड़कें अयोध्या की गरिमा के अनुकूल विकसित होनी चाहिए।
इस पर एडीए ने तीनों सड़कों की नयी डीपीआर बनाकर भेजी है। इसके अनुसार अब यह तीनों सड़कें अयोध्या की गरिमा के अनुकूल स्मार्ट रोड के रूप में विकसित की जाएंगी। इन मार्गों पर आधुनिक यात्री सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
रामजन्मभूमि जाने वाले तीनों रास्ते रामपथ, रामजन्मभूमि पथ व भक्तिपथ के नाम से जाने जाएंगे। सहादतगंज से नयाघाट तक जाने वाले मार्ग को रामपथ, सुग्रीव किला से रामजन्मभूमि मार्ग को जन्मभूमि पथ व शृंगारहाट से जन्मभूमि मार्ग को भक्तिपथ कहा जाएगा। इन तीनों मार्गों का न सिर्फ चौड़ीकरण होगा बल्कि पुनर्निर्माण भी किया जाएगा। पैदल पथ बनेंगे, वॉटर ड्रेनेज की आधुनिक सुविधा होगी। मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। बस शेल्टर, बस स्टॉप, ई-टायलेट्स, बैठने के लिए बेंच व कूड़ादान की व्यवस्था भी होगी। इसके साथ ही तीनों मार्गों पर हरियाली भी विकसित की जाएगी।
राममंदिर जाने वाले तीनों रास्तों पर सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। नये डीपीआर के हिसाब से सड़कों का निर्माण इस तरह किया जाएगा कि आगे कोई भी नई सुविधा देने के लिए सड़क न खराब हो, खासकर केबल या पाइपलाइन डालने के लिए। यहां पैदल पथ बनेंगे, वॉटर ड्रेनेज की आधुनिक सुविधा होगी। बस स्टॉप, ई-टायलेट्स व बैठने के लिए बेंच भी होंगी।

-नितीश कुमार, जिलाधिकारी
रामजन्मभूमि जाने वाले तीनों मार्ग अयोध्या की गरिमा के अनुकूल विकसित होंगे। मुख्यमंत्री ने इन तीनों रास्तों को विकसित करने के लिए जो पुराना डीपीआर तैयार किया गया था, उस पर नाराजगी जताई थी। उनकी मंशा के अनुसार ही तीनों मार्गों का नया डीपीआर बनाकर शासन को भेजा गया है। तीनों पथ अब स्मार्ट रोड के रूप में विकसित होंगे, आधुनिक सुविधाएं भी इन मार्गों पर होंगी।
-विशाल सिह, उपाध्यक्ष, एडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed