{"_id":"635d6bf6cc86794f011e296e","slug":"alegation-between-mla-and-mahant-going-on-in-viral-video-matter-faizabad-news-lko6547477172","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: अयोध्या में जमीन कब्जाने पर आरोप-प्रत्यारोप जारी, महंत धर्मदास बोले- सैकड़ों बीघा जमीन कब्जाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: अयोध्या में जमीन कब्जाने पर आरोप-प्रत्यारोप जारी, महंत धर्मदास बोले- सैकड़ों बीघा जमीन कब्जाई गई
Sun, 30 Oct 2022 02:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 02:37 PM IST
सार
अयोध्या में जमीन कब्जाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी के वायरल हुए वीडियो के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। अब महंत धर्मदास ने अयोध्या के विधायक पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
महंत धर्मदास व वेद प्रकाश गुप्ता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपोत्सव के दूसरे दिन कारसेवकपुरम में पत्रकारों से वार्ता के ठीक पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में सीएम योगी आदित्यनाथ पीछे खड़े लोगों को हटाते हुए कह रहे हैं कि आप पीछे हटिए, आपने बहुत जमीन कब्जा की है..। उस समय मुख्यमंत्री के पीछे अयोध्या विधायक वेदप्रकाश गुप्ता व महंत धर्मदास मौजूद थे। मुख्यमंत्री की टिप्पणी और वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष ने इसको मुद्दा बना लिया है तो वहीं शनिवार को इस वीडियो को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
शनिवार को इस मामले से जुड़ा एक और वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें महंत धर्मदास एक चैनल से बातचीत में कहते हैं कि अयोध्या में जमीन के व्यापारी लग गए हैं। बोले कि अयोध्या विधायक व उनके परिवार ने यहां पर सैकड़ों बीघा जमीन खरीदा है, बेच रहे हैं। उनका दावा है कि मुख्यमंत्री ने वायरल वीडियो में जो बोला है वह विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के लिए ही था।
विज्ञापन
महंत धर्मदास के बयान को लेकर वायरल वीडियो पर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने कहा कि जो भी हो रहा है वह योजनाबद्ध तरीके से पार्टी, संगठन व हमको बदनाम करने का प्रयास है। वास्तविकता कुछ और है। मुख्यमंत्री जानते हैं कि उन्होंने किसके लिए कहा है, बाकी लोग जानें या न जानें क्या फर्क पड़ता है। विधायक ने कहा कि सीएम ने महंत धर्मदास जी को पीछे जाने के लिए कहा था..। कहा कि पहले भी मुझे बदनाम करने की कोशिश हो चुकी है लेकिन सांच को आंच नहीं...।
विज्ञापन