फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Aim to provide clean water to all households: Swatantra Dev

सभी घरों को स्वच्छ पानी देने का लक्ष्य: स्वतंत्र देव

Fri, 29 Apr 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Aim to provide clean water to all households: Swatantra Dev
अयोध्या-गद्दोपुर के निकट निरीक्षण करते मंत्री स्वतंत्र देव सिंह।-संवाद - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार शाम अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में विधायकों व भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद गुप्तारघाट योजना का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ का प्रत्येक घर को पानी देने का सपना है। कहा कि सभी घरों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।
विज्ञापन

पानी अगर शुद्ध मिलेगा तो लोग स्वस्थ रहेंगे। कहा कि 70 सालों बाद यह सपना यदि किसी ने देखा है तो वह पीएम मोदी ने देखा है। कहा कि अयोध्या में यह कार्य जल्द करना है इसलिए बैठक करने आया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को 15 मई तक सभी तालाबों में पानी भरने का निर्देश दिया। कहा कि ऐसा करने से भीषण गर्मी में पशु-पक्षी व जानवरों को पानी मिल सकेगा।
इस दौरान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, विधायक रामचंद्र यादव, विधायक डॉ.अमित सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, परमानंद मिश्र सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed