{"_id":"611d4fc08ebc3e7a0601ae33","slug":"advocate-faizabad-news-lko591846769","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन मिल्कीपुर के नव निर्वाचित ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन मिल्कीपुर के नव निर्वाचित ने ली शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमानीगंज (अयोध्या)। मिल्कीपुर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सांसद लल्लू सिंह ने समारोह पूर्वक पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
शपथ ग्रहण समारोह में बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अधिवक्तागण न्याय की लड़ाई लड़ते हैं। अधिवक्ताओं से अपील की कि गरीब एवं असहाय लोगों को निशुल्क न्याय दिलाने के लिए आगे आएं। कुछ वादकारियों के पास धनाभाव होता है, जिसके चलते वह मुकदमे की पैरवी नहीं कर पाते हैं और उन्हें न्याय नहीं मिल पाता है। ऐसे मामलों में उनकी भूमिका अहम हो सकती है। अधिवक्ताओं द्वारा की गई विभिन्न मांगों पर बजट उपलब्ध होने के बाद कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया।
वरिष्ठ अधिवक्ता शंभू नाथ त्रिपाठी ने समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह से अधिवक्ता कल्याण कोष की राशि दस लाख किए जाने एवं अधिवक्ताओं का जीवन बीमा कराए जाने तथा परिसर में यूरिनल बनवाए जाने की मांग की। संचालक अरविंद पांडे व कर्मराज शर्मा तुकांत ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम को वरिष्ठ अधिवक्ता शिवपूजन पांडे, पवन शुक्ला, पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलेश यादव, जिला पंचायत सदस्य बबलू पासी, दयानंद पांडेय, अमित मिश्रा, महेंद्र सिंह, खुशीराम पांडे, एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।