{"_id":"d58d3a94decc80e0ecd5d3bbc3c5103e","slug":"adverse-entry-to-so-sub-inspector-constable-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओ-दरोगा को प्रतिकूल प्रविष्टि, सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओ-दरोगा को प्रतिकूल प्रविष्टि, सिपाही निलंबित
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत निर्वाचन के प्रेक्षक अमरनाथ उपाध्याय ने बुधवार को प्रथम चरण के मतदान के मद्देनजर क्षेत्र का तूफानी दौरा किया।
इस दौरान अलग-अलग इलाकों में पुलिस की कार्यप्रणाली शिथिल पाए जाने कुमारगंज एसओ समेत एसआई और कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर दी। एक प्रत्याशी के वाहन को भी सीज कराया।
एसएसपी ने एसओ कुमारगंज शरद कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं राष्ट्रीय विद्यापीठ इंटर कॉलेज पिठला ब्लॉक अमानीगंज के निरीक्षण के दौरान संबंधित हल्का इंचार्ज एसआई के शिथिल कार्य के कारण विभागीय कार्यवाही और बीट कांस्टेबल के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की है।
चुनाव आयोग से प्रेक्षक बनकर आए उपाध्याय ने दौरे के समय स्वयं कुचेरा बाजार में प्रचार वाहन को पकड़ा, यह प्रत्याशी सरोजा कुमारी का प्रचार वाहन था।
इसका लाइसेंस न होने और साउंड सिस्टम मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के तहत इस गाड़ी को सीजकर इनायत नगर थाने के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
प्रेक्षक ने अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय बूढनपुर (मिल्कीपुर), राष्ट्रीय विद्यापीठ इंटर कॉलेज पिठला (अमानीगंज), प्राथमिक विद्यालय सिरसिर खंडासा का भी निरीक्षण किया।
जमा कराए गए शस्त्र लाइसेंस पाबंद किए गए केस, अवैध शराब के खिलाफ की गई कार्यवाही की समीक्षा की। उन्होंने थाना इनायतनगर व खंडासा की स्थिति संतोषजनक पाई।
उनके साथ एसडीएम मिल्कीपुर गिरीशचंद्र श्रीवास्तव व सीओ राम बहादुर सिंह, पीओ डूडा दिवाकर भारतीय यादव थे।