{"_id":"5759b5224f1c1b9f659c5587","slug":"adolescent-dead-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से किशोर की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से किशोर की गई जान
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
Updated Thu, 09 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकापुर कोतवाली की चौकी चौरे बाजार क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर मंगारी के पास गुरुवार को पिकअप ने 14 वर्षीय साइकिल सवार को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी भेजवाया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन शाम तक उसे सफलता नहीं मिली है। पुलिस ने पिकअप चालक और मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
मंगारी स्थित नेशनल हाईवे पर गुरुवार को दोपहर दो बजे एक साइकिल सवार किशोर सड़क के किनारे खड़ा था। सुल्तानपुर की तरफ से फैजाबाद की ओर जा रही पिकअप ने साइकिल सवार किशोर को टक्कर मार दी।
घटना स्थल पर ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोर को सीएचसी भेजवाया और पिकअप चालक इसराइल व मालिक खुशबूद्दीन को मौक से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
चौरे चौकी प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि सीएचसी में चिकित्सक ने घायल किशोर को मृत घोषित कर दिया। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।