{"_id":"62911269e112567d4e384d02","slug":"administration-s-whip-did-not-run-on-illegal-stands-faizabad-news-lko6325507128","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध स्टैंडों पर नहीं चला प्रशासन का चाबुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध स्टैंडों पर नहीं चला प्रशासन का चाबुक
विज्ञापन
अयोध्या। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी जिला प्रशासन व नगर निगम द्वारा अवैध टैक्सी स्टैंडों पर कार्रवाई नहीं की गई है। शहर में आज भी अकबरपुर, रायबरेली, सुल्तानपुर, गोंडा-गोरखपुर रोड पर अवैध टैक्सी स्टैंडों का संचालन हो रहा है।
इन जगहों पर दर्जनों की संख्या में जीप, ऑटो व अन्य सवारी वाहन खड़े होकर सवारी भरते व उतारते हैं। इन अवैध टैक्सी स्टैंडों का जाल शहर से ग्रामीण इलाकों तक फैला हुआ है। वहीं, शहर में लिखा पढ़ी में चल रहे स्टैंडों पर नाममात्र की सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 20 मई को प्रदेश भर में 48 घंटों में अवैध बसों और टैक्सी स्टैंडों को हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद अभी अयोध्या जनपद में चल रहे अवैध स्टैंडों को हटाया नहीं जा सका है।
विज्ञापन
अयोध्या जिला मुख्यालय से अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, रायबरेली, लखनऊ समेत गोंडा-बस्ती आदि जनपदों व बीच में पड़ने वाले बाजारों-कस्बों के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में निजी वाहनों का संचालन होता है।
अयोध्या के नयाघाट स्थित बंधा तिराहा से साकेत पेट्रोल पंप तक गोंडा-बहराइच व बस्ती-गोरखपुर जाने वाले चार पहिया वाहनों ने कब्जा जमा रखा है। आम यात्री भी इसे स्टैंड समझकर इन जनपदों व बीच में पड़ने वाले बाजारों के लिए जाने के लिए आते हैं।
इस अवैध स्टैंड पर करीब सौ की संख्या में जीप व अन्य वाहन खड़े होते हैं। इसके अलावा देवकाली व नाका ओवरब्रिज, रायबरेली रोड पर इसी तरह के वाहन सवारी उतारते व चढ़ाते हैं।
यही नहीं शहर के सबसे पॉश इलाके सिविल लाइन में तहसील मोड़ के पास दर्जनों की संख्या में बोलेरो लखनऊ जाने वाले यात्रियों को ढूंढती रहतीं हैं।
अयोध्या से सुल्तानपुर जाने वाले मार्ग पर नाका ओवरब्रिज के पास सड़क के किनारे ही निजी सवारी वाहनों ने स्टैंड बना रखा है। यहां पर सवारी वाहन लाइन लगाकर खड़े होते हैं।
आपसी समझ से वह नंबर लगाकर सवारी भरते हैं। यहां से मसौधा, भरतकुंड, बीकापुर, चौरे बाजार समेत सुल्तानपुर के लिए सवारियां भरी जाती हैं। मोड़ से करीब 100 मीटर आगे तक वाहन खड़े होते हैं। इस दौरान बड़े वाहन आने पर यहां जाम लग जाता है।
देवकाली ओवरब्रिज के नीचे व आसपास ट्रैफिक का बड़ा दबाव होता है। यहां से दर्शननगर, पूरा बाजार, मया बाजार, गोसाईगंज समेत अंबेडकरनगर जाने के लिए निजी वाहन मिलता है।
इस ओवरब्रिज से दर्शननगर रोड पर करीब 100 मीटर तक चार पहिया सवारी वाहन के साथ निजी बसें भी सवारी भरती हैं। अंबेडकरनगर से सवारी लेकर आने वाले वाहन ओवरब्रिज के दोनों ओर वाहन खड़ा कर सवारी उतारते हैं।
कचहरी व रोडवेज के मध्य स्थित प्रेस क्लब के सामने भी दोनों पटरियों पर विक्रम व ऑटो चालक से अवैध रूप से स्टैंड बना रखा है। साथ ही पुलिस की सख्ती के चलते तहसील मोड़ से लखनऊ के लिए सवारियां भरने वाले बोलेरो जैसे वाहनों ने अब यहां ठिकाना बना लिया है।
मंडलायुक्त व डीआईजी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का आवास भी इसी इलाके में स्थित हैं, इसके बावजूद अधिकारियों की नजर इस पर नहीं पड़ रही है।
गोसाईगंज नगर से भीटी मार्ग पर तमसा नदी पर स्थित पुल को टैक्सी चालकों ने स्टैंड बना रखा है। पुल पर टैक्सी खड़ी करते हैं व सवारियों को भरते उतारते हैं, जिससे मार्ग पर आवागमन बाधित होता है।
इसके अलावा नगर के बस स्टैंड, भीटी तिराहा, तेलिया गढ़ पर अवैध टैक्सी स्टैंड संचालित किया जा रहा है। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्रा का कहना है कि जल्द इन्हें हटवाया जाएगा।
रुदौली नगर पालिका क्षेत्र में भेलसर-टिकैत नगर, भेलसर- भिटरिया, भेलसर-रुदौली, भेलसर-सोहावल के नाम से अवैध टैक्सी स्टैंड संचालित हो रहे हैं। जबकि चौराहे पर सीओ ऑफिस व भेलसर पुलिस चौकी भी है।
अधिशासी अधिकारी रणविजय सिंह ने कहा कि हमारे यहां पार्किंग का ठेका है। अल्प अवधि के लिए वाहन खड़ाकर पार्किंग शुल्क वसूला जाता है। नगर में कोई टैक्सी स्टैंड नहीं है, अगर कोई अवैध टैक्सी स्टैंड है तो उसके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।
नगर निगम क्षेत्र में अभी तक सात स्थानों पर अधिकृत टैक्सी व टैंपो स्टैंड हैं। इनमें श्रीराम अस्पताल के पास, ख्वासपुरा साकेत प्रेस के सामने, आबकारी कार्यालय के सामने, रायबरेली रोड पर पुराना चुंगी घर, देवकाली तिराहा, सहादतगंज हनुमान मंदिर व जेल के पीछे का स्टैंड शामिल हैं।
अन्य जिलों व इनके बीच पड़ने वाले बाजारों पर निजी वाहनों से जाने वाले यात्रियों के लिए जेल के पीछे बने स्टैंड से निजी वाहन मिलने का अड्डा तय किया गया था। लेकिन निजी वाहन यहां वाहन खड़ा नहीं करते हैं।
वहीं अधिकृत स्टैंडों पर निगम द्वारा किसी तरह की सुविधाओं को उपलब्ध नहीं कराया गया है। इनमें से अधिकांश जगहों पर तो गाड़ी खड़ी करने की जगह भी नहीं है, गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी होती हैं।
शहर में कहीं भी अवैध टैक्सी स्टैंड चलाकर वसूली नहीं हो रही है। लगातार अभियान चलाकर इस पर निगरानी की जा रही है। शहर के कुछ स्थानों पर निजी सवारी वाहनों ने सवार भरने व उतारने का अड्डा बना रखा है। यह अतिक्रमण की जद में आता है। इस पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दए गए हैं।- शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी अयोध्या