फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Administration active regarding Prime Minister's program

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक सक्रियता चरम पर

Tue, 04 Aug 2020 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Administration active regarding Prime Minister's program
अयोध्या। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक सक्रियता चरम पर है। शांति व कानून व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेटों की पूरी फौज उतार दी गई है। राम की नगरी अयोध्या के कार्यक्रम स्थल एसपीजी की सुरक्षा के दायरे में बताए गए हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अगस्त को श्रीराम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन करने आ रहे हैं। इसको लेकर अब प्रशासनिक सक्रियता चरम पर पहुंच गई है। पूरी राम नगरी के प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल एसपीजी से आच्छादित बताए गए है। श्रीराम जन्मभूमि परिसर से लेकर पूरे अयोध्या में मजिट्रेस्टों की तैनाती कर दी गई है। हालांकि पूरा प्रशासनिक अमला पिछले कई दिनों से अयोध्या को लेकर सक्रिय है। कानून व शांति व्यवस्था के मददेनजर गैर जनपदों से मजिस्ट्रेटों का बुलाया गया है। अयोध्या को पांच जोन में बांटकर मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस अफसरों को तैनात किया गया।
विज्ञापन

पूरी अयोध्या में जगह-जगह चिह्नित स्थलों पर मजिस्ट्रेटों की पूरी फौज उतार दी गई है। बताया गया है कि वह प्रधानमंत्री के आगम से लगभग चार घंटे पहले ही मोर्चा संभाल लेंगे। इसके पूर्व भी मजिस्ट्रेटों से अपने ड्यूटी स्थलों का भ्रमण करने की बात बताई गई है। पार्किंग स्थल से लेकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थलों तक अपर जिलाधिकारी स्तर के अफसरों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर भी मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है। इन्हें जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दे दी गई है। कोविड-19 की गाइड लाइन पर विशेष फोकस है। मंगलवार को डीएम अनुज कुमार झा स्वयं अयोध्या के विभिन्न स्थलों पर मास्क न लगाने वालों को टोकते दिखाई पड़े।

इस बीच कमिश्नर एमपी अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक एएन सांवत, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार, एसपीजी के प्रमुख अधिकारियों के साथ साकेत महाविद्यालय के सभागार में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों की ब्रीफिंग की। कहा कि जो अधिकारी जहां पर तैनात है वही पर पूरी क्षमता के साथ ड्यूटी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed