{"_id":"5e418ee88ebc3ee5db0e2e76","slug":"adg-meeting-faizabad-news-lko507790419","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी सुरक्षा ने राम जन्म भूमि परिसर की सुरक्षा को लेकर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी सुरक्षा ने राम जन्म भूमि परिसर की सुरक्षा को लेकर किया मंथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। सोमवार को पुलिस लाइंस स्थित सभागार में अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा लखनऊ जोन एसएन साबत द्वारा रामजन्मभूमि सुरक्षा को लेकर मानस भवन में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने परिसर की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसके उपरांत पुलिस लाइंस सभागार में मीटिंग कर अपराध की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने कम्युनिटी पुलिसिंग, बीट पुलिसिंग तथा महिलाओं से संबंधित अपराध के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा उनका दायित्व है। इस दायित्व का वह पूर्णतया निर्वहन करें। एडीजी ने अयोध्या पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि अब तक आपने कानून व्यवस्था बनाए रखने में जिस तरह सहयोग दिया है। वह आगे भी जारी रहना चाहिए। बैठक के दौरान पुुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र डॉ. संजीव गुप्ता, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) विजयपाल सिंह एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व सभी शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।