फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Action will be taken if more complaints are received: Commissioner

अधिक शिकायतें मिलने पर होगी कार्रवाई : कमिश्नर

Sat, 07 May 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if more complaints are received: Commissioner
अयोध्या। जिले भर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। कुछ का मौके पर निस्तारण कर दिया गया तो बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए निस्तारण का निर्देश दिया गया। कमिश्नर नवदीप रिणवा ने कहा कि अधिक शिकायतें मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

तहसील बीकापुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कमिश्नर नवदीप रिणवा व डीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यदि जिले स्तर पर प्रतिदिन जनता दरबार में अपेक्षा से अधिक शिकायतें प्राप्त होंगी तो यह माना जाएगा कि संपूर्ण समाधान दिवस व फील्ड के अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण नहीं किया गया। इसे संज्ञान में लेकर जिस विभाग की अधिक शिकायतें प्राप्त होंगी, उसके खिलाफ शासन स्तर पर कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जाएगा। स्थानीय स्तर पर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कमिश्नर ने शिकायतों के बारे में रैंडम जांच की। कई शिकायतों के मामलों में शिथिलता बरतने पर तहसीलदार और संबंधित अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। संपूर्ण समाधान दिवस में कमिश्नर को दर्जन भर अधिकारी अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने डीएम से सभी से स्पष्टीकरण मांगने के लिए कहा। एसएसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों से कहा कि भूमि संबंधित विवादों को तत्काल मौके पर निस्तारित कराएं, भूमि विवाद को टाले नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोहावल प्रतिनिधि के मुताबिक समाधान दिवस में कुल 80 शिकायतें आईं। इनमें से दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए निस्तारण का निर्देश दिया गया। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुधीर कुमार मिश्रा ने तहसील परिसर में दूषित पानी दे रहे नल का मामला उठाया। दिवस में एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर, क्षेत्राधिकारी सदर शैलेंद्र प्रताप गौतम, एसडीएम सोहावल अनुराग प्रसाद व तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
सदर तहसील में विधायक वेद प्रकाश गुप्त की मौजूदगी में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 99 मामले आए। इनमें से सात का निस्तारण किया गया। दिवस में एडीएम एफआर महेंद्र सिंह, एसडीएम आरके शुक्ल, तहसीलदार राज कुमार पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक मुख्य राजस्व अधिकारी चंद्रशेखर मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 190 शिकायतें आईं लेकिन सिर्फ तीन मामलों का ही निस्तारण हो सका। एसडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह ने समस्याएं सुनने के बाद अफसरों को निर्देश दिया कि शिकायतें किसी भी हाल में लंबित न रखी जाएं। इस मौके पर तहसीलदार हेमंत गुप्ता, बीडीओ मिल्कीपुर मनीष मौर्य, वन क्षेत्राधिकारी कुमारगंज आरपी सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

रूदौली प्रतिनिधि के मुताबिक सीडीओ अनीता यादव की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 16 शिकायतें आईं जिनमें से पांच का निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में तहसीलदार प्रज्ञा सिंह, अधिशासी अधिकारी रण विजय सिंह, खंड विकास अधिकारी अखिलेश गुप्ता, खाद्य अधिकारी विनोद यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुदौली शशिकांत यादव व सीडीपीओ सिद्धिदात्री पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed