{"_id":"62361fc3b7d6240a87774f3e","slug":"accused-of-raping-girl-arrested-faizabad-news-lko6222688114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या अंतर्गत खाकी अखाड़ा बैरागपुरा क्षेत्र में सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गंभीर धाराओं में केस दर्ज करके जेल भेजा गया है। आरोपी राम जन्मभूमि थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है और भंडारे में टेंट लगाने आया था। आरोप है कि इसी दौरान उसने अकेली बच्ची को दबोच कर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
गुरुवार को टेढ़ी बाजार स्थित पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय में मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी राजन कुमार माझी थाना राम जन्मभूमि क्षेत्र के कंधरपुर गोड़ियाना का निवासी है। वह बुधवार को क्षेत्र में आयोजित भंडारे में टेंट लगाने आया था। सायंकाल बालिका मोहल्ले के कुछ बच्चों के साथ लुकाछिपी खेल रही थी। इस बीच छिपने के लिए वह एक पतली सुनसान गली में चली गई। वहीं पास में ही एक ठेले पर आरोपी बैठा था। बालिका को देखकर उसने उसका मुंह दबा लिया और एक बिल्डिंग के पीछे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया।
इस जघन्य वारदात के खुलासे के लिए स्वाट टीम व कोतवाली अयोध्या की पुलिस को लगाया गया था। स्थानीय लोगों से पूछताछ व सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की शिनाख्त की गई और उसे करीब तीन बजे कंधरपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पूछताछ पर आरोपी ने अपना अपराध कबूल किया। उसकी निशानदेही पर घटना के समय आरोपी द्वारा पहने हुए कपड़े भी पुलिस ने बरामद कर लिए। एसएसपी ने बताया कि अयोध्या से जुड़े इस हाई प्रोफाइल मामले को देखते हुए घटना से जुड़े अन्य तकनीकी व फॉरेन्सिक साक्ष्य को भी संकलित कर जल्द ही इसकी चार्जशीट लगाकर पूरी घटना को फास्ट ट्रैक करके आरोपी को कड़ी सजा दिलायी जाएगी। सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।
बीते बुधवार की देरशाम कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में बालिका से दुष्कर्म के बाद उसे जिला महिला चिकित्सालय लाया गया था, जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया था, जहां अभी भी बालिका का इलाज चल रहा है। हालांकि, उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई गई है।
बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने के बावजूद आक्रोशित लोगों ने राज सदन के निकट हंगामा किया और टेंट हाउस के मालिक पर आरोपी की मदद करने का आरोप लगाते हुए उसकी गिरफ्तारी की भी मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि टेंट हाउस के मालिक को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया था, लेकिन कुछ देर बाद ही उसे छोड़ दिया। प्रदर्शनकारियों ने टेंट व्यवसाई को भी गिरफ्तार करने की मांग की है।