फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Accused of collecting illegal donations in the name of Ram temple arrested

राममंदिर के नाम पर अवैध चंदा वसूलने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 24 Sep 2022 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Accused of collecting illegal donations in the name of Ram temple arrested
अयोध्या। फर्जी वेबसाइट बनाकर राममंदिर निर्माण के नाम पर अवैध रूप से चंदा एकत्र करने वाले आरोपी को अयोध्या पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इसकी शिकायत थाना राम जन्मभूमि में की थी।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया था कि राममंदिर निर्माण के नाम पर फर्जी ट्रस्ट बनाकर लोगों से धन उगाही की जा रही है। इस धोखाधड़ी की जांच के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक साइबर क्राइम लखनऊ, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम लखनऊ, पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम लखनऊ के दिशा-निर्देशन में टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी में प्रयोग की कई वेबसाइट निर्माण में संलिप्त व्यक्ति रविरंजन निवासी ग्राम पांची थाना सेखोपुर सराय जिला बिहार को वहीं से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पास से चार मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड, एक लैपटॉप, एक पेटीएम डेविड कार्ड बरामद किया गया है। एसएसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि मामले का खुलासा करने वाली टीम में साइबर क्राइम अयोध्या परिक्षेत्र के उपनिरीक्षक अमित शंकर, निरीक्षक कमलापति, आरक्षी मनीष कुमार, आरक्षी लल्लू यादव सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed