फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   accident injured

Ayodhya News: हाईवे पर भिड़े तीन वाहन, सात घायल, दो ट्रॉमा रेफर

Wed, 28 Jun 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 28 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
accident injured
पटरंगा(अयोध्या)। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह पटरंगा थाना क्षेत्र के अशरफपुर गंगरेला मोड़ के पास तेज रफ्तार तीन वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में बाइक एवं एसयूवी पर सवार सात लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल भेजवाया गया, जहां पर दो की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया है। पुलिस ने बाइक एवं एसयूवी को कब्जे में ले लिया है जबकि ट्रक समेत चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर पटरंगा थाना क्षेत्र के दुर्घटनाग्रस्त बाहुल्य क्षेत्र अशरफपुर गंगरेला मोड़ पर मंगलवार सुबह लगभग 9:45 बजे एक एसयूवी अयोध्या की ओर से लखनऊ जा रही थी कि अचानक सामने एक बाइक पर सवार दो लोग आ गए। बाइक से टक्कर होने के बाद एसयूवी डिवाइडर से टकराई उसके बाद लखनऊ की ओर से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई थी कि एसयूवी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत भाग गया।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार पंंकज वर्मा व उनकी पत्नी सोनम निवासी सांडवा भेलू थाना असंद्रा जनपद बाराबंकी घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी बनीकोडर भेजवाया गया। सोनम की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने ट्राॅमा सेंटर लखनऊ भेज दिया। अयोध्या दर्शन कर लखनऊ लौट रहे एसयूवी सवार लखनऊ के गुडंबा निवासी इशिता मिश्रा (28), दिव्यांशी मिश्रा (13), राजेश द्विवेदी (38) समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें दिव्यांशी को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटरंगा थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से हटाकर यातायात को बहाल कराया गया। एसयूवी व बाइक को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed