{"_id":"5f1b17d48ebc3e9ffb2eca14","slug":"accident-faizabad-news-lko53231013","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित एंबुलेंस ने साइकिल सवारों को रौंदा, एक की मौत, पांच गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित एंबुलेंस ने साइकिल सवारों को रौंदा, एक की मौत, पांच गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भेलसर। कोतवाली रुदौली अंतर्गत अयोध्या लखनऊ हाईवे पर भेलसर ओवरब्रिज से नीचे उतरते समय एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गुजर रहे साइकिल सवारों को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में सब्जी लेने जा रहे एक साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सब्जी लेने जा रहे हैं तीन व्यक्ति व एंबुलेंस चालक व सह चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को रास्ते से हटवा कर आवागमन सुचारु करवाया।
शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे गुजरात से एक मरीज को छोड़कर अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही एंबुलेंस भेलसर ओवर ब्रिज पर अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित एंबुलेंस सड़क किनारे से साइकिल से जा रहे लोगों को टक्कर मारते हुए होटल के सामने खड़े गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में टकराकर डिवाइडर की रेलिंग में जा घुसी।
इस हादसे में सब्जी मंडी से सब्जी ले जाकर गांव में फुटकर सब्जी बेचने वाले राजेन्द्र कुमार 40 पुत्र साहबदीन निवासी कोटडीह सरैया थाना रौनाही की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि प्रदीप कुमार 25 पुत्र राम गोपाल, जगन्नाथ मौर्या 52 जगजीवन प्रसाद निवासी ग्राम सजौरा बड़ा गांव थाना रौनाही, खुशीराम 28 पुत्र नकक्षेद निवासी ग्राम आटा सरैंया कोतवाली रुदौली, एंबुलेंस चालक चेतन अम्बालिया 37 पुत्र बिरजी भाई अंबालिया, सहचालक निकेश 48 पुत्र नागदास राजकोट गुजरात निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी खैरनपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
भेलसर पुलिस चौकी प्रभारी रतन कुमार शर्मा ने बताया कि एंबुलेंस को क्रेन की मदद से हटवा दिया गया। होटल के सामने मार्ग पर खड़े गैस सिलेंडर भरा ट्रक व चालक को पुलिस चौकी लाया गया है।