{"_id":"5efa1f8d8ebc3ea071761443","slug":"accident-faizabad-news-lko528347734","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉर्निंग वॉक पर निकले शिक्षक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉर्निंग वॉक पर निकले शिक्षक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या के रानोपाली चौकी अंतर्गत अयोध्या-लखनऊ हाइवे पर देवकाली ओवरब्रिज के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले शिक्षक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई।
कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के धनीराम का पुरवा रानोपाली निवासी ओमप्रकाश यादव मसौधा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मांझाकला में शिक्षक के पद पर तैनात थे। वह कोटसराय के न्याय पंचायत समन्यवक भी थे। प्रतिदिन की भांति वह सोमवार सुबह भी मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इस दौरान अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर देवकाली ओवरब्रिज के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पवहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अयोध्या कोतवाल सुरेश पांडेय ने बताया कि हादसा करने वाला चालक वाहन समेत फरार हो गया। वहीं, हादसे में शिक्षक की मौत की सूचना पर जिले के शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी रामकृष्ण गुप्ता ने कहा कि वरिष्ठ शिक्षक ओमप्रकाश के निधन से शिक्षक समाज की अपूर्णीय क्षति हुई है।
वह अपने दायित्वों पर डटकर कार्य करने वाले व अपनी कार्यशैली से शिक्षकों के प्रेरणास्रोत थे। उनके निधन से बेसिक शिक्षा विभाग में शून्य की स्थिति आ गयी है। उनके निधन पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी मसौधा उदयभान यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी, चक्रवर्ती सिंह, अजीत सिंह, वीरेंद्र भारती, अजय सिंह, राजेश दूबे, महेंद्र यादव, भगवती गुप्ता समेत अन्य शिक्षकों ने शोक जताया।