{"_id":"64b6d26f55f0c3be99082e36","slug":"accident-death-faizabad-news-c-13-1-340389-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कार ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत, युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कार ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत, युवक गंभीर
Tue, 18 Jul 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 18 Jul 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या दर्शन कर वापस बाराबंकी जा रहे बाइक सवार को कार ने मंगलवार शाम नाका बाईपास पेट्रोल पंप के पास टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बाराबंकी के बीबीपुर निवासी सुभाषचंद्र (34), अर्चना (32), मयंक (27), प्राची (22) व रामलली (42) मंगलवार को दो बाइक से सुबह करीब 10 बजे अयोध्या दर्शन-पूजन करने आए थे। सभी शाम करीब 4.30 बजे वापस बाराबंकी जा थे। नाका बाईपास पेट्रोलपंप के निकट एक बाइक में कार ने टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार मयंक वर्मा, प्राची वर्मा व रामलली घायल हो गए। तभी वहां पहुंचे एक अन्य कार सवार ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
वहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. आशुतोष प्रताप सिंह ने रामलली को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मयंक का इलाज चल रहा है। दुर्घटना करने वाली कार को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। परिवारीजन सुभाष चंद्र ने बताया कि दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट पहन रखा था। रामलली डिवाइडर के ऊपर गिरी थी जिससे उसके सीने में गंभीर चोट आई थी।