फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Aam Aadmi Party showed strength through Tricolor Sankalp Yatra

आम आदमी पार्टी ने तिरंगा संकल्प यात्रा के जरिए दिखाया दम

Wed, 15 Sep 2021 01:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party showed strength through Tricolor Sankalp Yatra
अयोध्या। आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को शहर में तिरंगा संकल्प यात्रा निकालकर सियासी दम दिखाने की कोशिश की। गुलाबबाड़ी से निकली यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सिविल लाइंस स्थित गांधी पार्क में समाप्त हुई।
विज्ञापन

यहां दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं को भगवान राम के आदर्शों पर चलकर राजनीति करने का संकल्प दिलाया। लगभग दो किमी. लंबी इस यात्रा में दो घंटे से ज्यादा का समय लग गया।
विज्ञापन

यहां आम आदमी पार्टी का यहां यह पहला बड़ा कार्यक्रम था। यात्रा में शामिल होने के लिए विभिन्न जिलों के साथ दिल्ली से भी कार्यकर्ता पहुंचे थे।
प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित तिंरगा संकल्प यात्रा का शुभारंभ लगभग दो बजे पार्टी के नेता व दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने गुलाबबाड़ी से तिरंगा लहरा कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद यह यात्रा शहर के रीडगंज, गुदड़ी बाजार, नियावां, रिकाबगंज चौराहा होते हुए लगभग साढ़े चार बजे के बाद सिविल लाइंस स्थित गांधी पार्क पहुंची।
यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं की भीड़ के चलते सड़क जाम की स्थिति रही। यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
यात्रा के समापन पर गांधी पार्क में छोटी सी सभा में मुख्य अतिथि व दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं को भगवान राम के आदर्शों पर चलकर राजनीति करने का संकल्प दिलाया।
कहा कि यूपी में सरकार बनी तो दिल्ली की तरह श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण करते हुए अच्छी शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर काम होगा।
जनता का सम्मान होगा। किसानों को दो गुना लाभ दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा। कहा कि तिरंगे की शान बनाकर रहेंगे, इसे ऊपर उठाएंगे। कहा कि भाजपा सरकार को हटाने के संकल्प के साथ हम तिरंगा संकल्प यात्रा निकाल रहे हैं।
प्रदेश प्रभारी व राज्य सभा सांसद ने फिर कहा कि आज इस तिरंगे के नीचे अयोध्या जानना चाहती है कि भाजपा के राज में पांच मिनट में दो करोड़ की जमीन 18.5 करोड़ की कैसे हुई।

यात्रा में प्रदेश सहप्रभारी ब्रज कुमारी सिंह, ब्रजलाल लोधी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी, प्रदेश प्रवक्ता महेश प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed