फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A team of 19 MPs reached Ayodhya, attended Ramlala's court

अयोध्या पहुंचा 19 सांसदों का दल, रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी

Mon, 02 May 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
A team of 19 MPs reached Ayodhya, attended Ramlala's court
अयोध्या। देश के कई प्रांतों के सांसद व राज्यसभा सांसद रविवार को अयोध्या पहुंचे। सांसदों के इस दल ने हनुमानगढ़ी, कनक भवन सहित विभिन्न मंदिरों का दर्शन पूजन कर रामलला के दर्शन किये और मंदिर निर्माण कार्य भी देखा।
विज्ञापन

इस दौरान इनके साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की समिति के सदस्य भी मौजूद रहे। दल में शामिल सांसद रमादेवी ने बताया कि आज लगभग 19 सांसद अयोध्या आए हैं।
विज्ञापन

सामाजिक न्याय में क्या हो रहा है यह देखना हमारा फर्ज बनता है। कहा कि अयोध्या की आभा ने हमें निहाल कर दिया। आज पूरे देश में बहुत ही अच्छा माहौल है देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान के राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की समिति अध्ययन के दौरे पर है। जिसको लेकर हम लोग फील्ड में भी जाकर देखते है कि वास्तव में क्या कार्य हो रहा है।

आज अयोध्या में हनुमान गढ़ी व श्रीराम लला के दर्शन करने आये हैं। जो भारत की मूल संस्कृति है यह पूरे देश को बांधती है। आज पूरे देश से लोग आए हुए हैं यहाँ अनेकता में एकता के भाव का संदेश लेकर जाएंगे। दल में राजस्थान, गुजरात, उड़ीसा, बिहार सहित कई प्रदेश के सांसद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed