फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A new plan will be made for cleaning the temples and ghats

मंदिरों व घाटों की सफाई का बनेगा नया प्लान

Sat, 11 Jun 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
A new plan will be made for cleaning the temples and ghats
अयोध्या। राम की पैड़ी व सरयू घाटों सहित रामनगरी के मठ-मंदिरों के आसपास सफाई को लेकर अब नया प्लान तैयार होगा। यहां 24 घंटे सफाई कर्मी तैनात रहेेंगे, इन स्थलों पर विशेष टीमें लगाई जाएंगी। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने शनिवार को लक्ष्मण घाट वार्ड का भ्रमण कर जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि अब शीघ्र ही अयोध्या धाम के प्रमुख स्थलों की सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी क्रम में बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत महापौर रिषिकेश उपाध्याय ने तुलसी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शक्ति केंद्र के चार बूथों के मतदाताओं व लाभार्थियों से संपर्क किया। उन्होंने गरीब कल्याण की योजनाओं की जानकारी दी। स्वर्गद्वार वार्ड के भ्रमण के दौरान काले राम मंदिर, गोरे राम मंदिर, हनुमत सदन, हनुमत निवास का भ्रमण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत एवं उज्ज्वला योजना गरीबों के लिए लाभदायक साबित हो रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, जन औषधि केंद्र के लाभ बताए। इससे पहले लक्ष्मण घाट वार्ड का महापौर ने भ्रमण कर क्षेत्रवासियों से संपर्क किया। निर्माण कार्य को देखा। क्षेत्र की गायत्री देवी ने जलापूर्ति व्यवस्था ठीक न होने की शिकायत की। महापौर ने जल निगम अधिकारियों को समस्या के हल के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर ने वार्ड की सफाई कर रहे कर्मियों से बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाया। स्वच्छ अयोध्या, सुंदर अयोध्या बनाने का आह्वान किया। इस दौरान लाल मिश्रा व दुर्गा प्रसाद पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed