{"_id":"5e0a2f2e8ebc3e87c11d76f7","slug":"a-grand-ram-mandir-will-be-built-in-ayodhya-faizabad-news-lko5004391105","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में बनेगा भव्य राममंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में बनेगा भव्य राममंदिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। उत्तरतोताद्रिमठ में संचालित सात दिवसीय रामकथा के समापन समारोह को संबोधित करते हुए रामजन्मभूमि न्यास के सदस्य पूर्व सांसद डॉ राम विलास दास वेदाती ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
कहा कि बाबर कभी अयोध्या नहीं आया वह एक आक्रांता था। अयोध्या में बाबर के नाम पर मस्जिद स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि फैसला आने के बाद ट्रस्ट गठन का इंतजार है, जल्द ही राममंदिर निर्माण शुरू हो जाएगा। अयोध्या में बनने वाला राममंदिर विश्व का सर्वश्रेष्ठ मंदिर होगा।
न्यास सदस्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काल में अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण होते ही रामनगरी की आध्यात्मिक आभा निखर उठेगी। राममंदिर से पहले सरकार अयोध्या को भव्यतम रूप देने की भी तैयारी में है। उन्होंने कहा कि अयोध्या गगनचुंबी राममंदिर बने जिसकी लंबाई 1111 फिट हो। इससे पूर्व अंतिम दिवस भक्तों को कथारस का पान कराते हुए व्यास वेंकटेंशाचार्य ने कहा कि भरत जी को जब राम के बनवास के बारे में पता चलता है तो वह विकल हो उठते हैं।
विज्ञापन
सत्ता को काबू में करने के लिए लोग नैतिकता, मानवता को छोड़कर कुछ भी करने को आतुर हो जाते हैं। लेकिन भरत जी तो नैतिकता, सद्निष्ठा, मानवता के साक्षात प्रतिमूर्ति हैं। वे राम को मनाने के लिए चित्रकूट जाते हैं और उनके न आने पर उनकी खड़ाऊ से राजपाट चलाने का निर्णय लेते हैं। व्यास जी कहते हैं जीव को बोध हो जाए तो भूल नही होता। जब तक ज्ञान नही होता, बोध नहीं होता तब तक जीव भटकता रहता है। इस अवसर पर डॉ.राघवेश दास वेदांती, महंत विजयरामदास सहित अन्य मौजूद रहे।