फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A batch of 600 devotees reached Ayodhya with MLA

विधायक के साथ अयोध्या पहुंचा 600 भक्तों का जत्था

Sun, 19 Dec 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
A batch of 600 devotees reached Ayodhya with MLA
अयोध्या पहुंची यात्रा का स्वागत करते महंत जन्मेजय शरण - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। राममंदिर निर्माण शुरू होने से रामनगरी में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। हर कोई अयोध्या आकर मंदिर निर्माण कार्य का साक्षी बनना चाहता है। रविवार को इंदौर से 600 भक्तों का जत्था अयोध्या पहुंचा। इंदौर विधानसभा क्षेत्र-1 के विधायक संजय शुक्ल की अगुवाई में पहुंचे भक्तों ने रामलला सहित विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन कर संतों से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

जानकीघाट बड़ास्थान से भक्तों का जत्था जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए निकला तो पूरा क्षेत्र राममय हो उठा। सभी ने रामलला के दरबार में दर्शन-पूजन किया। हनुमानगढ़ी, कनक भवन में भी आस्था अर्पित की। इंदौर की प्रख्यात कथा व्यास साध्वी प्रज्ञा भारती भी जत्थे के साथ अयोध्या पहुंची थी। जानकीघाट बड़ास्थान में महंत जन्मेजय शरण ने सभी भक्तों सहित विधायक व साध्वी प्रज्ञा भारती का स्वागत सम्मान किया।
विज्ञापन

विधायक संजय शुक्ल ने बताया कि उनकी विधानसभा में 17 वार्ड हैं। वे सभी वार्डों के लोगों को अयोध्या की यात्रा कराएंगे। लक्ष्य है कि अयोध्या से वे राम के संदेशों व उनके आदर्शों को अंगीकार करने की प्रेरणा लेकर जाएं। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि पांच सौ वर्षों के संघर्ष के बाद टाट से निकलकर रामलला ठाठ से विराजमान हैं। प्रत्येक रामभक्त की इच्छा है कि स्वतंत्र रामलला का दर्शन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकी घाट के महंत जन्मेजय शरण ने कहा कि राममंदिर निर्माण के साथ ही अयोध्या का पुरातन वैभव लौट रहा है। हर कोई अयोध्या के नवनिर्माण काल का साक्षी बनने को आतुर है। अयोध्या आने वाले रामभक्तों का अतिथि देवो भव की परंपरा का अनुपालन करते हुए स्वागत सम्मान करना अयोध्यावासियों का कर्तव्य है। कहा कि वह दिन दूर नहीं जब अयोध्या विश्व की सर्वोत्कृष्ट नगरी के रूप में पहचान बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed