{"_id":"126-87077","slug":"Faizabad-87077-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच अपर जिला जजों के न्यायालयों में फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच अपर जिला जजों के न्यायालयों में फेरबदल
Faizabad
Updated Wed, 15 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। हाईकोर्ट प्रशासन ने पांच अपर जिला जजों के न्यायालयों में फेरबदल कर दिया है। बीते छह महीने से खाली चल रहे पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के पद पर भी नियुक्ति कर दी है। इस पद पर अपर जिलाजज प्रथम भूपेंद्र सहाय को तैनाती दी गई है। यह न्यायालय सूर्यकुमार सिंह के गैर जनपद स्थानांतरण के बाद से रिक्त था। इसके साथ विशेष न्यायाधीश एससी एसटी व विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट भी बदले गए हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट से जारी अधिसूचना के मुताबिक विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर कोर्ट सत्य प्रकाश त्रिपाठी को विशेष न्यायाधीश आवश्यक वस्तु अधिनियम व अपर जिलाजज तृतीय फरीदुलहक को विशेष न्यायाधीश एससीएसटी के पद पर नई तैनाती दी गई है। विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट मोहम्मद हुसैन व विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट रहे दिवेश चंद्र सामंत को अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश बनाया गया है। इन्हें किस कोर्ट पर तैनात किया जाएगा यह आदेश वरीयताक्रम को देखते हुए जिलाजज करेंगे।