फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   24 तो कहीं 13 घंटे नहीं मिली बिजली

24 तो कहीं 13 घंटे नहीं मिली बिजली

Wed, 15 Oct 2014 05:30 AM IST
Faizabad
Faizabad Updated Wed, 15 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। आंधी-पानी से विद्युत तारों पर गिरे पेड़ों के कारण जिले भर में बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई। जिले के कई क्षेत्रों में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। वहीं शहर में करीब 13 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के अनुसार जगह-जगह एचटी लाइन समेत पोल टूटने से आपूर्ति बहाल करने में समय लगेगा। शहर में कई जगह पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति भोर में चार बजे से ठप हो गई है। अयोध्या में भी पोल व तार टूटने से आपूर्ति ठप रही। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता जेपीएन सिंह का कहना है कि पूरे जिले में तूफान से उखड़े पेडों ने एचटी लाइन को क्षतिग्रस्त किया है। दर्शनगर प्रेषण खंड से ही आपूर्ति बंद है। गोसाईगंज के अवर अभियंता गंगा राम वर्मा ने बताया कि गोसाईगंज विद्युत उपकेंद्र के महबूब गंज, भिटौरा, सिरसिंडा समेत 50 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप है। गोसाईंगज बाजार में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति नहीं शुरू हो पाई। इंजीनियर व लाइनमैन आपूर्ति बहाल करने की कोशिशों में लगे हैं। तारुन के विद्युत उपकेंद्र के पास पारा गरीब शाह में मुख्य लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप हो गई है। इससे 80 गांवों की दो लाख आबादी अंधेरे में है। महरईमोहम्मदपुर व औघड़पुर में भी बिजली के तार पर पेड़ गिरने से भारी नुकसान हुआ है। अवर अभियंता जेपी गुप्ता ने बताया कि तूफान से भारी तबाही हुई है। इलाके में 33 हजार, 11 हजार व 440 बोल्ट की सप्लाई के तारों व पोल पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। सोहावल, मिल्कीपुर, रुदौली तहसील में दिन भर बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। बीकापुर में दर्जनों पोल और तार गिरने से 24 घंटे से बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। पावर कॉर्पोरेशन के एसडीओ पंकज तिवारी का कहना है कि तूफान से भारी क्षति हुई है। शीघ्र ही विद्युत व्यवस्था सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed