{"_id":"126-86867","slug":"Faizabad-86867-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सत्यार्थी को नोबेल गौरव की बात’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सत्यार्थी को नोबेल गौरव की बात’
Faizabad
Updated Tue, 14 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। अवध विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग में शनिवार को कैलाश सत्यार्थी को नोबेल पुरस्कार मिलने पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें प्रवक्ता डा. विनय मिश्रा ने हर्ष जताते हुए कहा कि यह भारत एवं समाज कार्य के क्षेत्र के लिए बड़े गौरव की बात है। बाल श्रम के उन्मूलन के लिए सत्यार्थी जी ने जो कदम उठाया, वह काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यह हम सभी समाज कार्य क्षेत्र से जुडे लोगों के लिए उल्लास एवं हर्ष का विषय है। इस अवसर पर डा. दिनेश सिंह ने कहा कि इस तरह के नेक कार्य से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कैलाश सत्यार्थी से प्रेरणा लेने को कहा।
विज्ञापन