{"_id":"126-86863","slug":"Faizabad-86863-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हेल्थ मिशन में बदलाव के संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हेल्थ मिशन में बदलाव के संकेत
Faizabad
Updated Tue, 14 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। मिनिस्ट्री आफ हेल्थ के निर्देश पर नेशनल हेल्थ मिशन के कार्यों की मानीटरिंग और उसमें सुधार के लिए सुझाव मांगे जा रहे हैं। शनिवार को मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ भारत सरकार के डिप्टी डायरेक्टर डा. संजय कुमार की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम ने मवई सीएचसी, पटरंगा एसीएचसी, सोहावाल सीएचसी और उपकेंद्र तहसीनपुर का जायजा लिया। टीम के अधिकारियों ने जिला और महिला अस्पताल में भी मरीजों का दुख-दर्द जाना और मरीजाें से लेकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों तक से बात की। श्री कुमार की मानें तो अगले वित्तीय वर्ष में एनएचएम का ढांचा पूरी तरह से बदला-बदला नजर आएगा। टीम के अधिकारियों ने शनिवार को मवई सीएचसी और पटरंगा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया।
टीम के अधिकारियों ने चिकित्सक, स्टाफ नर्स और एएनएम से बात की। उनकी समस्याओं को भी अंकित किया। इस मौके पर उपस्थित दो आशा बहुआें से विस्तृत चर्चा की। आशा बहुएं गांव में आने वाली मुश्किलें और विभागीय कर्मचारियों के कार्यप्रणाली के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। भारत सरकार की टीम ने सोहावल सीएचसी और तहसीनपुर उपकेंद्र का भी औचक निरीक्षण किया। तहसीनपुर की एएनएम के माध्यम से क्षेत्रीय लोगों के जरिए आने वाली समस्याओं और उसके निराकरण के बारे में भी जाना। अधिकारियों ने सायं साढ़े छह बजे महिला अस्पताल पहुंचकर अस्पताल प्रशासन से उपलब्ध सुविधाएं और चिकित्सकों की समस्याओं के बारे में भी चर्चा की। जिला अस्पताल में पहुंची टीम के सदस्यों ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. नपी सिंह, डा. नानक सरन, डा. नीरजा माला, डा. आरकेश आदि के साथ बैठक कर यहां की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर एनआरएचएम के आरएस चौरसिया, सिफ्सा के मंडलीय समन्वयक देवनाथ भी मौजूद रहे।