{"_id":"126-85272","slug":"Faizabad-85272-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के लिए एमडीएम व तेल के 20 नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के लिए एमडीएम व तेल के 20 नमूने भरे
Faizabad
Updated Thu, 11 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद (ब्यूरो)। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने बुधवार को जिले में 24 से अधिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एमडीएम के 20 नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए। यह जानकारी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरालाल ने दी है।
सोहावल तहसील क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमिता जिज्ञासु ने स्कूलों से एमडीएम में बने कढ़ी के तीन और चावल के दो नमूने संकलित किए। मिल्कीपुर तहसील में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमला रावत ने स्कूलों से कढ़ी और चावल के दो-दो और खाद्य तेल का एक नमूना संकलित किया। रुदौली तहसील क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुमार चित्रसेन ने विद्यालयों में बच्चों के लिए बनी कढ़ी के दो और चावल के तीन नमूना सील किए है। बीकापुर तहसील क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वागीशमणि त्रिपाठी ने विद्यालय का औचक निरीक्षण कर कढ़ी के दो और सदर तहसील क्षेत्र से मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरालाल ने स्कूल में प्रयोग किए जा रहे सरसों के तेल का एक और चावल के दो नमूने जांच के लिए प्रदेश प्रयोगशाला भेजा है।