{"_id":"126-85088","slug":"Faizabad-85088-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ के हमले में वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ के हमले में वृद्ध की मौत
Faizabad
Updated Mon, 08 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र के रायगंज मोहल्ला निवासी ओम प्रकाश गुप्ता (75) की शनिवार की रात सांड़ के हमले से मौत हो गई। रविवार को सरयू किनारे स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया है। बताया गया कि रायगंज रेलवे क्रॉसिंग के बगल रहने वाले ओम प्रकाश शनिवार की रात लगभग आठ बजे अपने घर से निकलकर बाजार की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह घर से निकले सड़क पर खड़े एक सांड़ ने अचानक ओम प्रकाश को उठाकर उछाल दिया। जिससे वे बगल स्थित बिजली के खंभे से जा टकराए और सिर फट गया। जानकारी पर परिवारीजनों ने श्रीराम अस्पताल पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन