{"_id":"126-84327","slug":"Faizabad-84327-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कटौती पर एसएसआे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कटौती पर एसएसआे को पीटा
Faizabad
Updated Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। जिले में अंधाधुंध बिजली कटौती को लेकर उपभोक्ताओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार की रात गुस्साए उपभोक्ताओं ने शहर के नाका में खराब हुए ट्रांसफार्मर को बनवाने गए पावर कॉर्पोरेशन कर्मियों को भगा दिया। इसके बाद भीड़ ने उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ (सब स्टेशन अधिकारी) की पिटाई कर दी। सूचना पर एसडीएम सदर, सीओ सिटी दलबदल के साथ पहुंचे तो लोग भाग गए। मारपीट के मामले में एसएसओ की तहरीर पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बदहाल आपूर्ति के विरोध में रामपुरभगन बाजार में लोगों में विद्युत वसूली कैंप का बहिष्कार करते हुए ‘बिजली नहीं तो बिल नहीं’ का बैनर टांग विरोध दर्ज कराया। चेतावनी दी कि यदि सप्ताह भर में बिजली आपूर्ति में सुधार न हुआ तो तारुन उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे।
भीषण उमस भरी गर्मी में लगभग सप्ताह भर से बिगड़ी बिजली आपूर्ति से परेशान लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार से सड़कों पर उतरे लोगों का विरोध शनिवार को भी शहर में रहा। शाम आठ बजे से गुल हुई बिजली रात लगभग साढ़े दस बजे लौटी तो नाका उपकेंद्र से जुड़े विश्वविद्यालय के पास लगे ट्रांसफार्मर की केबल जल गई। इससे क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने ट्रांसफार्मर की केबल ठीक करने पहुंचे कर्मचारियों को भगा दिया। इसके बाद भीड़ उपकेंद्र पहुंच गई। गुस्साए लोगों का उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ बाबूराम से विवाद शुरू हो गया। थोड़ी देर बाद लोगों ने एसएसओ को पीट दिया। हंगामे की सूचना पर एसडीएम सदर राम सहाय यादव, सीओ सिटी महेंद्र चौहान पुलिस बल के साथ पहुंचे तो हंगामा कर रहे लोग वहां से भागे। एसडीओ एपी मिश्र ने बताया कि रात में बिजली आई तो नाका उपकेंद्र के विश्वविद्यालय के पास लगे ट्रांसफार्मर के केबिल में आग लग गई। इस सूचना पर बिजली काट कर उसे ठीक करने का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान लोगों की भीड़ ने उपकेंद्र पहुंच एसएसओ को मारापीटा और हंगामा किया। एसएसओ बाबूराम की तहरीर पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बताया कि रात में ही लालबाग व देवकाली उपकेंद्रों पर भी लोगों की भीड़ ने पहुंच हंगामा किया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली के हालात बेहद खराब होने से गुस्साए व्यापारियों, किसानों व ग्रामीणों ने रविवार को रामपुरभगन बाजार में बिजली बिल वसूली कैंप का बहिष्कार किया। कैंप पर पहुंच लोगों ने ‘बिजली नहीं तो बिल नहीं’ का बैनर टांग विरोध दर्ज कराया। लोग क्षेत्र में 24 घंटे में दो से तीन घंटे बमुश्किल मिल रही बिजली को लेकर आक्रोशित थे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि तारुन फीडर पर अक्सर बिजली गुल रहती है। आती भी है तो पता नहीं चलता। लोगों ने जिला प्रशासन व पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों से सप्ताह भर में आपूर्ति में सुधार की मांग उठाई। प्रदर्शन में कृष्ण कुमार गुप्त, सुनील गुप्त, दीप कुमार कसौंधन, छोटेलाल आदि शामिल रहे।