{"_id":"126-82507","slug":"Faizabad-82507-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित परिसर का एएसआई टीम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित परिसर का एएसआई टीम ने किया निरीक्षण
Faizabad
Updated Mon, 21 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। एएसआई व पक्षकारों की टीम ने रविवार को विवादित परिसर स्थित खोदाई स्थल का निरीक्षण किया। टीम ने शनिवार को गिरे पेड़ की कटाई-छंटाई शुरू कराई। गर्भगृह पर लगे तिरपाल व बल्लियों को कसवाने व ट्रेंचों की साफ-सफाई का कार्य कराया। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के इंदु प्रकाश, एए हाशमी, पर्यवेक्षक जज एसके सिंह व टीएम खान, विवादित परिसर के रिसीवर व मंडलायुक्त विपिन कुमार द्विवेदी, जिलाधिकारी डॉ. इंद्रवीर सिंह यादव, सीआरपीएफ के 63 बटालियन के कमांडेंट सुभाष चंद्र शर्मा, पक्षकारों में स्वामी हरदयाल शास्त्री, हाजी महबूब, पुजारी रामदास, बादशाह खान, खालिक अहमद लगभग 11 बजे खोदाई स्थल पर निरीक्षण के लिए पहुंचे। टीम ने परिसर स्थित समूचे खुदाई स्थल का निरीक्षण किया। शनिवार को गर्भगृह के करीब गिरे पेड़ की कटाई का कार्य शुरू करवाया। टीम ने बल्लियों को कसवाने के साथ ही ट्रेंचों की साफ-सफाई का कार्य भी करवाया। निरीक्षण के बाद देर शाम टीम विवादित परिसर से वापस लौट गई।
विज्ञापन