{"_id":"126-77014","slug":"Faizabad-77014-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बदल सका गर्भगृह का बल्ली व तिरपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बदल सका गर्भगृह का बल्ली व तिरपाल
Faizabad
Updated Mon, 14 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। एएसआई और पक्षकारों की टीम ने रविवार को विवादित परिसर स्थित खोदाई स्थल का निरीक्षण किया। सुप्रीमकोर्ट से आदेश मिलने के बाद भी गर्भगृह की बल्ली और तिरपाल को बदलने की कार्रवाई नहीं पूरी की जा सकी। डीएम डॉ. इंद्रवीर सिंह यादव ने बताया कि वन निगम से बल्ली की उपलब्धता नहीं हो पाई है। यह मिलते ही इन्हें बदलने का काम शुरू होगा। उधर, टीम ने खोदाई स्थल पर बने ट्रेंचों की साफ- सफाई करवाई। उम्मीद है कि अब अगले रविवार को टीम के समक्ष बल्ली व तिरपाल बदलने की कार्रवाई की जाएगी।
एएसआई के इंदु प्रकाश, एए हाशमी, पर्यवेक्षक जज एसके सिंह और टीएम खान, डीएम डॉ. इंद्रवीर सिंह यादव, एडीएम सिटी डॉ. अरविंद कुमार मौर्य, पक्षकारों में निर्मोही अखाड़े के वकील रणजीत लाल वर्मा, खालिक अहमद, हाजी महबूब, पुजारी रामदास, स्वामी हरदयाल मिश्र लगभग 11 बजे खुदाई स्थल पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। टीम ने परिसर स्थित समूचे खुदाई स्थल का निरीक्षण किया। बाबरी मस्जिद के मुद्दई हाजी महबूब के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार गर्भगृह की बल्ली आैर तिरपाल बदले जाने की कार्रवाई की जानी थी, लेकिन वन निगम की ओर से बल्ली की व्यवस्था नहीं कर पाने के कारण यह कार्रवाई नहीं हो सकी। बताया कि अगले रविवार को टीम के समक्ष यह कार्रवाई पूरी की जाएगी।