{"_id":"126-74307","slug":"Faizabad-74307-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसआई टीम ने किया विवादित परिसर का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसआई टीम ने किया विवादित परिसर का निरीक्षण
Faizabad
Updated Mon, 17 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के सदस्यों व पक्षकारों ने रविवार को विवादित परिसर स्थित खुदाई स्थल का निरीक्षण किया। टीम ने समूचे खोदाई स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर साफ-सफाई कराई। गर्भगृह को जाने वाले मार्ग पर लगी बालू की क्षतिग्रस्त बोरियों को बदलवाने का कार्य कराया। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के इंदु प्रकाश, एए हाशमी, पर्यवेक्षक जज एसके सिंह, टीएम खान, विवादित परिसर के प्रभारी रिसीवर व एडीएम सिटी डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया, पक्षकारों में निर्मोही अखाड़े के वकील रणजीत लाल वर्मा, हरदयाल शास्त्री, हाजी महबूब, खालिक अहमद, एम हसबुल्लाह सुबह विवादित परिसर पहुंचे। खोदाई स्थल का निरीक्षण कर मजदूरों के माध्यम से घास-फूस आदि की साफ-सफाई करवाई।
विज्ञापन