{"_id":"126-71074","slug":"Faizabad-71074-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जनवरी से होंगी स्थगित परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जनवरी से होंगी स्थगित परीक्षाएं
Faizabad
Updated Sat, 14 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। अवध विश्वविद्यालय की विभिन्न पाठ्यक्रमों की स्थगित सेमेस्टर परीक्षाएं अब दो जनवरी से शुरू होंगी। शुक्रवार को विवि प्रशासन ने सभी स्थगित परीक्षाओं का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया। परीक्षा नियंत्रक कैलाशनाथ सिंह ने बताया कि विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि दो जनवरी से बीटेक प्रथम व पंचम सेमेस्टर की मुख्य/बैकपेपर-2014, एमसीए प्रथम, द्वितीय व पंचम् सेमेस्टर परीक्षा-2014, बीबीए व बीसीए प्रथम, तृतीय व पंचम् सेमेस्टर की मुख्य व बैक पेपर, एमबीए प्रथम व तृतीय सेमेस्टर, बीपीएड व एमपीएड की बैकपेपर व भूतपूर्व परीक्षा-2012, एमटीए प्रथम, द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा-2014 तथा आवासीय परिसर में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों जैसे, बीलिब, एमलिब, एमसीजे, एमएसडब्ल्यू, एमएससी भौतिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, माइक्रो बॉयोलॉजी, गणित, बॉयो टेक्नोलॉजी, बॉयो केमिस्ट्री, पर्यावरण विज्ञान आदि की प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की मुख्य व बैक पेपर परीक्षा - 2014 शुरू होगी। जबकि बीटेक तृतीय व सप्तम् सेमेस्टर की मुख्य/बैक पेपर-2014 परीक्षा तीन जनवरी से शुरू होगी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा संबंधी तैयारियां शुरू करा दी गई है। अब सभी परीक्षाएं निर्धारित समयानुसार ही होगी। बताते चलें कि परीक्षा तैयारी न होने के चलते उपरोक्त परीक्षा बीते दिनों स्थगित कर दी गई थीं। ये परीक्षाएं 17 व 18 दिसंबर से शुरू होने वाली थीं।