फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   एटीएम खाली, नोटबंदी जैसे हालात

एटीएम खाली, नोटबंदी जैसे हालात

Thu, 19 Apr 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
एटीएम खाली, नोटबंदी जैसे हालात
70 फीसदी एटीएम खाली
विज्ञापन


अयोध्या-फैजाबाद के ज्यादातर एटीएम कैशलेश
एटीएम में पैसा डालने वाली एजेंसी को आरबीआई से पर्याप्त रकम नहीं मिलने से जुड़वा शहर के जिले के 70 फीसदी एटीएम बुधवार कैशलेश हो गए। अयोध्या में लगे एसबीआई, पीएनबी, एचडीएफसी व एक्सिस समेत अन्य किसी भी एटीएम में कैश नहीं रहा। फैजाबाद में रिकाबगंज के पीएनबी, देवकाली के पास एक्सिस व एचडीएफसी, एसबीआई, आईसीआईसीआई, बीओबी, पीएनबी, गुदड़ी बाजार स्थित एक्सिस, पीएनबी, यूनियन बैंक, सिविल लाइंस व चौक में केनरा, पीएनबी, सेंट्रल, एसबीआई, यूबीआई, बीओबी आदि के एटीएम कैशलेश थे। नाका स्थित स्टेट बैंक, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत तमाम एटीएम पर नो कैश का बोर्ड लगा रहा। तारुन बाजार में एसबीआई और सेंट्रल बैंक के दोनों एटीएम कैशलेस हैं। राहुल पांडेय ने बताया कि अपने ही खाते में जमा धन निकालने के लिये चार दिन से एटीएम का चक्कर लगा रहा हूं। ककोली के अर्जुन सिंह कहते है कि कैश न होने से काफी दिक्कत हो रही है। एसबीआई के शाखा प्रबंधक एके पांडेय ने बताया कि एटीएम के लिए कैश नहीं मिल पा रहा है।

एटीएम खाली, एसबीआई में लगाई कतार
फैजाबाद के सिविल लाइंस स्थित बैंक एसबीआई की मुख्य शाखा की हालत भी बुधवार को खराब थी। यहां सुबह से लंबी कतार में लोग खड़े थे। कैश निकालने आए सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि वे शहर के लगभग दर्जन भर एटीएम में कैश तलाशने के बाद बैंक आए, यहां करीब दो घंटे लाइन में लगने के बाद 10 हजार रुपये मिले। अयोध्या के बैकुंठ पांडेय की भतीजी की बुधवार को शादी है। वे बताते हैं कि पहले अयोध्या के एसबीआई बैंक गए 25 विड्राल भरा तो 10 हजार रुपये मिले। इसके बाद केनरा बैंक गए तो वहां भी मात्र 10 हजार नकद मिले। बैंक इससे अधिक धन देने को तैयार नहीं थे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कैश को लकर लोग परेशान हैं। बीकापुर बाजार के विभिन्न एटीएम पर पैसे की तलाश में भटक रहे ग्रामीण बशीर अहमद रजा, जमीर अहमद, राहुल पाल, सुरेश गुप्ता, शिव शंकर पाल, अजीम अहमद आदि ने बताया कि उन्हें शादी विवाह, गेहूं की मड़ाई व गन्ने की बोआई समेत अन्य जरूरी काम के लिए पैसे की आवश्यकता है, लेकिन एटीएम से पैसे नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन



फैजाबाद। जिले में सभी बैंकों में नोटबंदी जैसे हालात हो रहे हैं। संकट थमने के बजाय बढ़ता जा रहा है। हालात यह है कि जिले के 70 फीसदी से अधिक एटीएम बुधवार सुबह से कैशलेश हो गए। कई बैंकों में डिमांड के मुताबिक लोगों को कैश भी नहीं मिला। ऐसे में शादी-विवाद से लेकर मड़ाई व बोआई को लेकर नकदी न मिलने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। उधर, कई बैंकों में जमा हो रही नकदी से पेमेंट के इंतजाम किए गए। जबकि मुख्य शाखा के एटीएम में कैश डालने के लिए दो हजार की नोटों को रिजर्व रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर से लेकर देहात तक के बैंक शाखाओं में बुधवार को नकदी निकालने को लेकर कतारें दिखीं। जबकि एटीएम सेवा ध्वस्त रही। एटीएम में एजेंसी के माध्यम से सीधे आरबीआई से आने वाली रकम एकदम बंद हो गई है। कई बड़े बैंकों की ओर से जमा धन से दो हजार के नोट छांटकर एटीएम में डालने की कोशिश की गई। शहर के सिविल लाइंस स्थित एचडीएफसी की मुख्य शाखा का एटीएम चालू हालत में था। जहां लंबी कतार दिखी। यहीं बैंक से दो हजार की नोट का भुगतान नहीं किया जा रहा था। लेखा काउंटर से कहा गया कि इसे छांटकर एटीएम संचालन के लिए रखा जा रहा है। दो हजार के नोट कम जमा हो रहे है। इससे संकट बढ़ रहा है। एसबीआई ने भी दो हजार के डिपॉजिट नोट छांटकर मुख्य शाखा पर एटीएम बुधवार को चालू किया, मगर नकदी निकासी की जबरदस्त भीड़ एटीएम से लेकर बैंक के अंदर सुबह से लगी रही। फैजाबाद में बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी की मुख्य ब्रांच में लगे एटीएम में कैश निकल रहा था, इसके चलते यहां पर भारी भीड़ लगी रही। इसके अलावा सभी एटीएम शो पीस दिखे। सिविल लाइंस स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य प्रबंधक डीएम प्रजापति ने बताया कि बैंक शाखाओं में कैश की कोई कमी नहीं है। एटीएम संचालन प्रभावित है।
उधर, रामपुरभगन प्रतिनिधि के अनुसार बाजार रामपुरभगन में बैंक ऑफ बड़ौदा परिसर में लगे एटीएम में चार दिनों से नो कैश का बोर्ड लगा है। शाखा प्रबंधक एसएम पटेल ने बताया कि एटीएम में पैसा न होने की जानकारी दे दी गई है। एटीएम में पैसा डालने का कार्य फैजाबाद मुख्यालय से होता है। सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार स्टेट बैंक सोहावल की शाखा में तीन दिनों से सर्वर फेल बताया जा रहा है। एटीएम का शटर कैश नहीं होने से बंद रहा। प्रबंधक राहुल सिंह ने कैश की कमी होने से इनकार किया है। इसके अलावा बाजार के बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक व पीएनबी समेत ग्रामीण बैंकों के एटीएम खाली रहे। बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार बीकापुर क्षेत्र व आसपास के बाजार के सभी एटीएम खाली रहे। कोछा बाजार स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि बैंक में कैश कि कोई दिक्कत नहीं है। रोजाना की तरह ग्राहकों से लेनदेन सुचारु ढंग से किया जा रहा है। इसके अलावा मसौधा, मवई, गोसाईगंज, रुदौली, मिल्कीपुर, कुमारगंज समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे ही हालात रहे।


बैंक में कैश की कमी नहीं है। एटीएम में कैश की कमी है। खासकर दो हजार के नोट कम जमा हो रहे हैं। डिमांड भेजी गई है।- अशोक कुमार, मुख्य प्रबंधक, एसबीआई

आवश्यकता के अनुसार आरबीआई से कैश नहीं मिल पाने के कारण सभी एटीएम में पैसा नहीं डाला जा रहा है। जिले के 70 फीसदी एटीएम प्रभावित हैं। कैश की डिमांड की गई है। उम्मीद है कि एक दो दिन में व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी।- एके सिंह, लीड बैंक मैनेजर, फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed