{"_id":"61f43c884f368f11f805d7fd","slug":"90-of-students-aged-15-to-18-years-registered-in-schools-got-vaccinated-faizabad-news-lko6154019171","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में पंजीकृत 15 से 18 वर्ष के 90 फीसदी छात्रों का हुआ वैक्सीनेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में पंजीकृत 15 से 18 वर्ष के 90 फीसदी छात्रों का हुआ वैक्सीनेशन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में 15 से 18 वर्ष के तक पंजीकृत 1.15 लाख स्कूली छात्रों में करीब 91 हजार छात्रों का वैक्सीनेशन 27 जनवरी तक कराया जा चुका है। स्कूलों में पंजीकृत 90 फीसदी छात्रों का कोरोना वैक्सीनेशन हो गया है।
इसे शत प्रतिशत करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने वैक्सीनेशन में सहयोग न करने वाले जिले के तीन विद्यालयों को नोटिस जारी करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया गोसाईगंज के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में पंजीकृत 86 छात्रों में से 36 व मवई के रानीमऊ इलाके में स्थित अमरचंद पटेल इंटर कॉलेज में पंजीकृत 298 छात्रों में महज 15 छात्रों का टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन
रुदौली के आरपी शिक्षा निकेतन बालिका इंटर कॉलेज में पंजीकृत 71 छात्रों में किसीका वैक्सीनेशन नहीं हुआ है। इन तीनों विद्यालयों ने नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।