फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   9 injured in heavy strom

देवकाली मार्ग पर गिरा पेड़, परिवार पर गिरा शेड

Sun, 14 Jul 2019 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
9 injured in heavy strom
अयोध्या-देवकाली में मार्ग पर गिरा पेड़। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। देवकाली मार्ग पर शनिवार देर रात तेज हवा के साथ हो रही बारिश में एक पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान सड़क पर कोई गुजर नहीं रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

पेड़ गिरने से रविवार को पूरे दिन यातायात बाधित रहा। डायवर्जन कर वाहनों के संचालन में बार-बार जाम लगता रहा। उधर, बड़ागांव में टिनशेड गिरने से उसके नीचे बैठे नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

तेज हवा संग शनिवार रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद रविवार सुबह शहर के देवकाली-रीडगंज मार्ग पर एक नीम का पेड़ सड़क पर गिर गया। गनीमत रही इस दौरान उधर से कोई गुजर नहीं रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सड़क पर पेड़ गिरने से रास्ता बंद हो गया, इससे जाम लग गया। मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहनों को दूसरे रास्ते से रवाना किया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मियों ने पेड़ हटाया। इसके बाद शाम करीब 5 बजे के बाद रास्ता साफ हो सका।
वहीं बड़ागांव प्रतिनिधि के अनुसार रौनाही थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर कंधई के मजरे पिनावा में ईंट की दीवार पर रखा टीन शेड गिरने से परिवार के नौ लोग घायल हो गए। जिसमें दो पुरुष, एक महिला व छह बच्चे शामिल हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल भेजवाया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। पिनावा गांव निवासी रंजीत सिंह अपने परिवार के साथ शनिवार रात सो रहे थे।
इसी बीच भारी बारिश के दौरान ईंट की दीवार एवं रखा सीमेंट का शेड गिर गया। इस दौरान उसके नीचे सो रहे रंजीत सिंह, प्रदीप सिंह, मिथिलेश सिंह पत्नी महेंद्र सिंह, शिखा सिंह (12), दीपा (8), गीता (6), दिव्या (4), निखिल समेत दो वर्षीय अनुभव दब गया।
पीड़ितों के शोर मचाने पर गांव के लोग बचाव के लिए पहुंचे और सूचना डायल 100 को दी। मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने गांव वालों की मदद से कड़ी मशक्कत कर सभी घायलों को बाहर निकाला।
निजी वाहन से सभी को सीएचसी सोहावल पहुंचाया गया। प्रधान प्रतिनिधि बबलू सिंह ने बताया कि बारिश के चलते यह स्थिति बनी है। राजस्व कर्मियों को सूचित किया गया है।
उधर, रामनगर धौरहरा प्रतिनिधि के अनुसार इलाके में कई जगह जलभराव से लोग परेशान हैं। गांवों को जाने वाले मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है। बाढ़ सुरक्षा को लेकर बने बांध भी जगह-जगह ध्वस्त हो गए हैं।
मकान गिरने से तीन घायल
तारुन। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परागरीबशाह मजरे देवकली में शनिवार को खपरैल का पुराना मकान गिरने से अपने घर के सामने बैठे पति-पत्नी व पुत्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची राजस्व टीम ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की गई है।

ग्राम सभा निवासी मुन्नलाल व दयाराम दो सगे भाइयों के मकान की दीवार भरभरा शनिवार देरशाम गिर गई, जिससे घर के सामने बैठे शिवराम मलबे की चपेट में आ गया। दीवार के मलबे के नीचे दबी दो साल की बच्ची को काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने बताया कि सभी के नुकसानी का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed