{"_id":"570d404b4f1c1bdf0f4a6abb","slug":"86-and-store-ash-from-the-fire-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 86 घर और दुकान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से 86 घर और दुकान राख
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Wed, 13 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
रैन बसेरा के सामने आग बुझाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तपती धूप में अंधड़ के साथ मंगलवार को हुए अग्निकांडों से भारी तबाही हुई है। मिल्कीपुर तहसील के खंडासा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बरौली के मजरे पुरेतोड़पुरवा में दोपहर लगी भीषण आग से करीब 80 परिवारों की घर-गृहस्थी सहित खेत में खड़ी 43 बीघा गेहूं की फसल भी जलकर राख हो गई।
यहां पहुंचे चार फायर दस्ते की गाड़ियों को आग बुझाने के लिए पानी नहीं मिला, तो किसी तरह नलकूप चलाकर आग बुझाई गई। जबकि मेला क्षेत्र अयोध्या में नया घाट रैन बसेरा के सामने लगी आग से आधा दर्जन मकान व दुकान जल गए।
इसी दौरान विभागीय कर्मियों की लापरवाही के कारण दर्शन नगर विद्युत प्रेषण उपकेंद्र का स्टोर रूम आग के लपेटे में आ गया। मौके पर रखा सारा उपकरण व सामान जल गया है। हालांकि यहां से बिजली आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ा है। फायर टीम ने आग को स्टोर रूम तक ही रोक लिया।
विज्ञापन
उधर तारुन में सोमवार शाम तारापुर के गौहनियां गांव के किनारे जंगल में लगी आग से आम के कई पेड़ जल गये। कुमारगंज प्रतिनिधि के अनुसार ग्रामसभा बरौली के मजरे पुरेतोड़पुरवा में दोपहर 2 बजे लगी भीषण आग करीब 80 परिवारों की घर-गृहस्थी सहित खेत में खड़ी गेहूं की फसल भी जलकर राख हो गई।
आग लगने की सूचना खंडासा पुलिस सहित फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस व चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पानी के अभाव में इधर-उधर भटकती रही। पुलिस ने किसानों के प्राइवेट ट्यूबवेल को किसी तरह चलवाया फिर भी आग को काबू करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग गांव के इंद्रजीत कोरी के घर के पश्चिम पुराने सूखे तालाब में फेंकी गई चूल्हे की राख से लगी।
आग ने इंद्रजीत के घर सहित हरिश्चन्द्र कोरी, सुकई कोरी, एमकबूल, मुसाहिब, मैकू, अनीश, बिट्टन, रमेश सिंह, दिनेश सिंह, अवनीश सिंह, इंद्रबहादुर सिंह, शीतला बक्स, प्रेम बहादुर, प्रेमचन्द्र गुप्ता, अनीता गुप्ता, रामनाथ, हजारी, राम कुमार, राम लुटावन, विश्वनाथ, नन्हे रैदास, सुकई रैदास, रामचन्द्र यादव, साईं सरन, अर्जुन, उदल रैदास, आदि के घर भी जलकर राख हो गए।
वहीं गांव से सटे वीरेंद्र सिंह के खेत का खड़ी 6 बीघा गेहूं की फसल, दूधनाथ सिंह की 5 बीघा, शांती बेवा बैजनाथ की 6 बीघा, शिवदुलारी की 21 बीघा व लाल बहादुर सिंह की करीब 5 बीघा फसल जलकर राख हो गई। अग्नि पीड़ित इंद्रजीत कोरी की बहन मीरा की शादी 17 अप्रैल को है, जिसके लिए जुटाया गया सामान व नगदी जलकर राख हो गयी है।
रामचंद्र यादव की पत्नी मायावती ने रो-रो कर बताया कि उनकी बेटी राजेश्वरी की शादी 18 अप्रैल को होनी थी, सब राख हो गया। गांव के लुटावन धैकार के लड़के की शादी 20 अप्रैल व रामू के लड़के की शादी 22 अप्रैल को है, जिनके घर का अनाज, नगदी सहित अन्य सामान जल गया।
अयोध्या प्रतिनिधि के अनुसार, नया घाट स्थित रैन बसेरा के सामने दोपहर करीब तीन बजे एकाएक आग की लपटें शुरू र्हुइं जिसने आधा दर्जन घरों को अपने चपेट में ले लिया। शकुंतला पत्नी पारसनाथ, पुद्दन, अशोक यादव, ओंकार और राम किशोर का नुकसान हुआ।
कालीचरन डोम का भी आशियाना जलकर राख हो गया। दर्शन नगर प्रतिनिधि के अनुसार, 132 केबी प्रेषण खंड उपकेंद्र में कर्मचारियों की लापरवाही के कारण सुबह करीब 10 बजे एकाएक आग लग गई। ड्यूटी बदलने के समय ट्रांसमिशन कर्मचारी की लापरवाही के कारण आग लगने की बात कहीं जा रही है।
दर्शन नगर उपकेंद्र का डिस्क इंसुलेटर, पिन इंसुलेटर डिस्टिब्यूशन बॉक्स तीन फे स तथा एक फेस व अन्य उपकरणों की क्षति हुई है। स्टोर प्रभारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि शॉर्टसर्किट से आग लगी जिससे करीब तीन लाख की क्षति हुई।
समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। तारुन प्रतिनिधि गौहनियां गांव के उत्तर स्थित जंगल से सोमवार शाम आग की लपटें उठने लगी। जिसे देख गांव वालों ने गुहार लगाई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन खुद को कुछ न कर पाने की स्थिति में रहे। आम के कई पेड़ों को आग ने अपने आगोश में ले लिया। जंगल में लगा बांस भी जल गया।
बांस के दगने से उसमें से उठे गोले गेहूं के खेतों में जा गिरे। जिससे भाकियू नेता अरविंद गिरी की दो बीघा, इंद्रदेव की एक बीघा, त्रिलोकी की दो बीघा, कमला की एक बीघा, व अनुराग की एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर अग्निशमन दल के कर्मी पहुंचे। जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।