{"_id":"58f255604f1c1bbd4ccf62d4","slug":"84-kosi-parikrama-yatra-reached-tamsa-coast","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमसा तट पर पहुंची 84 कोसी परिक्रमा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमसा तट पर पहुंची 84 कोसी परिक्रमा यात्रा
फैजाबाद
Updated Sat, 15 Apr 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
श्रंगी ऋषि आश्रम से तमसा नदी के तट की ओर रवाना होती 84 कोसी परिक्रमा यात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री अयोध्या धाम की 84 कोसी परिक्रमा यात्रा शनिवार सुबह चौथे पड़ाव महादेवा घाट गोसाईगंज पर पहुंच गई। यहां सूखी पड़ी तमसा नदी में पानी न छोडे़ जाने पर परिक्रमार्थियों में आक्रोश दिखा। पूर्व संध्या पर शुकवार देर शाम परिक्रमार्थियों ने दर्शन पूजन और रात्रि विश्राम किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।
शुक्रवार देर शाम श्रंगी ऋषि आश्रम पर संध्या वंदन के समय परिक्रमार्थी पूजन अर्चन में लग गए। घंटे घड़ियाल और भजन कीर्तन से वातावरण भक्ति मय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने परिक्रमार्थी साधु संतों की सेवा कर दर्शन किया। साईं बाबा मंदिर के प्रबंधक मेवालाल पांडेय ने परिक्रमार्थियों को भोजन कराया। भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार बिन्नी ने हनुमान मंडल के बैनर तले परिक्रमा कर रहे परिक्रमार्थियों की सेवा भगत की।
शनिवार भोर तकरीबन पांच बजे परिक्रमा यात्रा चौथे पड़ाव तमसा नदी के तट स्थित महादेवा घाट के लिए प्रस्थान कर गई। श्रंगी ऋषि आश्रम से करीब छह किलोमीटर दूर स्थित महादेवा घाट के पर यात्रा पहुंची। साधु संतों ने रामायण कालीन तमसा तट के किनारे भिटौरा स्थान तक पड़ाव डाला।
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद्र व अधिशासी अधिकारी मेघा गुप्ता ने बताया कि घाटों पर सफाई करा दी गई है और पेयजल का प्रबंध भी किया गया है। यहां परिक्रमार्थियों का दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। परिक्रमार्थियों की सेवा में गप्पू बरनरवाल, अशोक चौरसिया, संजय पराग, शेखर जायसवाल, महेश्वर सहित अन्य लगे रहे।
विहिप के हनुमान मंडल की परिक्रमा यात्रा में शामिल परिक्रमार्थियों का मंगल सेठ सहित अन्य ने टीका लगाकर स्वागत किया। विहिप संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह व धर्मार्थ सेवा संस्थान के संचालक महंथ गया दास ने मखौड़ा घाट से यात्रा के रास्ते में सफाई, पेयजल, चिकित्सा, एंबुलेंस आदि की व्यवस्था न होने पर नाराजगी व्यक्त की।