फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   84 Kosi Parikrama of Ayodhya will start from April 17

17 अप्रैल से शुरू होगी अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा

Thu, 07 Apr 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
84 Kosi Parikrama of Ayodhya will start from April 17
अयोध्या। अयोध्या धाम की 84 कोसी परिक्रमा 17 अप्रैल से शुरू होगी। यह परिक्रमा पांच जिलों बस्ती, अयोध्या, अंबेडकरनगर, गोंडा, बाराबंकी से होकर गुजरती है। इसका समापन 8 मई को अयोध्या में ही होगा।
विज्ञापन

इस बार यह परिक्रमा दो साल बाद निकाली जा रही है। वर्ष 2020 व 2021 में चौरासी कोसी परिक्रमा कोरोना संक्रमण के चलते नहीं निकाली जा सकी थी। परिक्रमा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिलाधिकारी ने तहसीलवार मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी कर दी है।
विज्ञापन

विहिप के प्रांतीय प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि विहिप के हनुमान मंडल के तत्वाधान में हर वर्ष 84 कोसी परिक्रमा निकाली जाती है। हमारे ऋषि मुनियों ने जन मानस में अध्यात्मिक संस्कारों को टिकाए रखने के लिए तीर्थ क्षेत्र की सीमाओं का निर्धारण कर उसकी परिक्रमा करने का सांस्कृतिक विधान प्राचीन काल से जन-जन के हृदय में स्थापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी क्रम में अयोध्या में 84 कोसी, 14 कोसी, पांच कोसी सहित रामकोट की परिक्रमा प्रचलित है। कहा कि 84 कोसी परिक्रमा वैसे तो सदियों से होती आ रही है लेकिन विश्व हिंदू परिषद की ओर से परिक्रमा निकालने का क्रम 2013 से शुरू हुआ।
दो साल कोरोना संक्रमण के चलते परिक्रमा की परंपरा पूरी नहीं की जा सकी, लेकिन इस बार फिर से परिक्रमा पूरे भव्यता से निकाले जाने की तैयारी है।
हनुमान मंडल के तत्वाधान में निकलने वाली परिक्रमा के संयोजक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि परिक्रमा 16 अप्रैल को कारसेवकपुरम से मखभूमि के लिए रवाना होगा। 17 अप्रैल को मखभूमि मखक्षेत्र मखौड़ा से परिक्रमा का शुभारंभ होगा।
23 दिवसीय परिक्रमा का समापन 8 मई को अयोध्या में होगा। वहीं दूसरी महंत गयादास के नेतृत्व में भी 84 कोसी परिक्रमा निकाली जाती है। इस साल भी 16 अप्रैल को नरोत्तम भवन रायगंज से महंत गयादास के नेतृत्व में परिक्रमा का शुभारंभ होगा।
8 मई को अयोध्या के सीताकुंड में परिक्रमा का समापन होगा। 84 कोसी परिक्रमा पांच जिलों के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरती है। 17 अप्रैल को परिक्रमा रामरेखा बस्ती होकर 18 अप्रैल को अयोध्या पहुंचेगी।
अयोध्या के गोसाईगंज के श्रृंगी ऋषि आश्रम, महादेवाघाट, तारुन के टिकरी, खेमासराय, आस्तीकन, जन्मेजय कुंड, पोखरा रुदौली होते हुए हनुमान मंदिर पटरंगा पहुंचेगी। यहां से परिक्रमा 28 अप्रैल को बाराबंकी पहुंचेगी।
बाराबंकी बेलखरा, देवीगंज, दुलारेबाग होते हुए परिक्रमा 30 अप्रैल को गोंडा पहुंचेगी। गोंडा के जम्मूघाट, पसका सूकर, उमरी गांव पकड़ी हनुमान मंदिर, तुलसीपुर, नबाब गंज होते हुए सिकंदरपुर बस्ती पहुंचेगी।

यहां से फिर कटरा कुटी आश्रम होते हुए सरयू तट पहुंचेगी। यहां स्नान के बाद रामकोट की परिक्रमा कर सीताकुंड पर हवन-पूजन व भंडारे के साथ परिक्रमा का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed