फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   डीआईओएस ने किया स्कूलों का निरीक्षण, कार्यालय सील

डीआईओएस ने किया स्कूलों का निरीक्षण, कार्यालय सील

Thu, 16 May 2019 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
डीआईओएस ने किया स्कूलों का निरीक्षण, कार्यालय सील
अयोध्या। जिला विद्यालय निरीक्षक आरबीएस चौहान ने बृहस्पतिवार को जिले के तीन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन



एक विद्यालय में अभिलेखों में तमाम अनियमितता पाए जाने पर कार्यालय सील किया गया। साथ ही अनुपस्थित मिले दो शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है।


जिला विद्यालय निरीक्षक ने बृहस्पतिवार की सुबह 10:25 बजे नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज खजुरहट का निरीक्षण किया। जहां अधिक फीस लेने, शिक्षकों के अभिलेख गायब करने व अधिकृत लिपिक को चार्ज न देकर बर्खास्त लिपिक विजय यादव को चार्ज देने सहित तमाम अनियमितताएं उजागर हुई।
विज्ञापन



जिस पर डीआईओएस ने विद्यालय के कार्यालय को सील कर दिया है। साथ ही बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए जाने पर सहायक अध्यापक सतीश गुप्ता व ज्ञान सिंह का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा डीआईओएस ने भारती इंटर कॉलेज बीकापुर और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बीकापुर का भी निरीक्षण किया। यहां लगभग सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई।


बेहतर पठन-पाठन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने भारती इंटर कॉलेज प्रबंध तंत्र की सराहना भी की है। डीआईओएस राज बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि पूर्व में नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज की तमाम अनियमितताओं की शिकायत मिली थी।


जिस क्रम में वहां जांच की गई तो उक्त अनियमितताएं उजागर हुई। जिसके लिए स्कूल का कार्यालय सील करते हुए अध्यापकों का वेतन काटने का आदेश जारी किया गयास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed