फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी

Thu, 02 Aug 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी
विज्ञापन

फैजाबाद। जिलानिर्वाचन अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह अधिसूचना 79 पदों के लिए जारी की गई है।
जारी अधिसूचना के मुताबिक जिले में प्रधानों के छह पद रिक्त हैं। इनमें अमानीगंज की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर महिला, बीकापुर की गुंधौर अनुसूचित जाति, मयाबाजार की सिलौनी अनारक्षित, भिटौरा अनारक्षित, राजापुर अनारक्षित के साथ मवई की मैरामऊ अनुसूचित जाति महिला के लिए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के तीन पदों में बीकापुर का वार्ड संख्या 64 सामान्य, रुदौली का वार्ड संख्या 35 अनुसूचित जाति महिला और सोहावल की वार्ड संख्या 96 अन्य पिछड़ा वर्ग की सीटों पर चुनाव कराए जाने की घोषणा की गई है। वहीं जिले की कुल 70 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए भी चुनाव होगा।

रिक्त पदों के लिए नामांकन पत्र आठ अगस्त को 10 से चार बजे तक भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच नौ अगस्त को 10 बजे से शुरू की जाएगी। नाम वापसी 10 अगस्त को सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक लिए जा सकेंगे। चुनाव चिह्न आवंटन 10 अगस्त को अपराह्न तीन बजे के बाद होगा। मतदान 17 अगस्त को सुबह सात बजे से शाम को पांच बजे तक होगा। मतगणना 20 अगस्त को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। बताया गया कि नामांकन पत्र भरने से अन्य कार्रवाईयां संबंधित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर संपन्न कराई जाएंगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्य भान ने बताया कि उपचुनाव की अधिसूचना जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी कर दी गई है। संबंधित रिटर्निंग अफसर तीन अगस्त को जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed